खोज
हिन्दी
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
शीर्षक
प्रतिलिपि
आगे
 

अंतर्दृष्टियों पर बहुभागीय शृंखला का भाग 1 – दीक्षा की रूपांतरणकारी शक्ति

विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो

जब कोई सच्चे संबुद्ध गुरु हमें दीक्षा देते हैं, तो क्या होता है? संगीत बजने लगा, लेकिन वह कैसेट या मेरे हेडफ़ोन से नहीं आ रहा था। बल्कि वह मेरे भीतर से गूँज रहा था। […]

जीवन में भौतिक यथार्थ से कहीं अधिक बहुत कुछ है, लेकिन अदृश्य लोकों को प्रकट करने वाली अंतर्दृष्टि बहुत कम लोगों को प्राप्त होती है। सुप्रीम मास्टर चिंग हाई (वीगन)  के सर्वोच्च मार्गदर्शन में क्वान यिन ध्यान-पद्धति का अभ्यास करके, हमारी संस्था के सदस्य (सभी वीगन)  इन पारलौकिक लोकों का अनुभव  करते हैं। हम अपनी शृंखला ‘आंतरिक दर्शन’ में  उनके कुछ उल्लेखनीय अनुभव  आपके साथ साझा करेंगे।

एक संबुद्ध  गुरु से दीक्षा वह अनुभव है, जिसके द्वारा हम अपनी आंतरिक दिव्य शक्ति से जुड़ते हैं। उसके बाद हमारा और हमारे प्रियजनों का जीवन, हमारे  पशु साथियों सहित,  पहले जैसा नहीं रहता। आइए, कोस्टा रिका की हमारी संस्था की एक सदस्या द्वारा परम प्रिय सुप्रीम मास्टर चिंग हाई से  दीक्षा पाने के बाद देखे गए आंतरिक दर्शनों के बारे में सुनें।

मेरा नाम आन है। मैं कोस्टा रिका की एक दीक्षित सदस्य हूँ। उस समय मैं कोस्टा रिका के सैन होज़े में रहती थी, जहाँ मैं विश्वविद्यालय में पढ़ रही थी और अपना करियर शुरू कर रही थी। गुरुवर के आशीर्वाद से मुझे अप्रैल 1997 में दीक्षा प्राप्त हुई। मुझे याद है कि जिस सप्ताह मुझे दीक्षा मिली, उसी सप्ताह मैं अपने घर गई। मेरा घर दूसरे प्रांत में था,  जो सैन होज़े से लगभग चार घंटे की दूरी पर था। मैं घर जाने के लिए बस में सवार हुई। अपनी सीट पर बैठने के बाद, मैंने गुरुवर के बौद्ध मंत्रोच्चार सुनने के लिए हेडफोन लगा लिए।

लेकिन तभी वास्तव में कुछ अकथनीय घटित हुआ। संगीत बजने लगा, पर वह कैसेट या मेरे हेडफोन से नहीं आ रहा था। बल्कि वह मेरे भीतर से  गूँज रहा था। वह मेरे हृदय से निकल रहा था, मुझमें समा रहा था और मुझे  अवर्णनीय शांति दे रहा था। पूरी यात्रा में मैं अपने हृदय की गहराइयों से उठती गुरुवर की मधुर धुन सुनती रही।

घर पहुँचने पर मेरे पालतू साथी ने मेरा स्वागत किया –  वह गोल्डन रिट्रीवर जैसा सुंदर भूरा श्वान-जन था। वह हमेशा की तरह मेरा स्वागत करने आया, लेकिन इस बार कुछ असाधारण और अलग हुआ। उसने मुझे ऐसे देखा, मानो उसने मेरे पास परमेश्वर को खड़े देखा हो। वह अत्यंत उल्लास में आगे-पीछे दौड़ने लगा, खुशी से उछलने लगा  और नृत्य करते हुए मेरे चारों ओर चक्कर लगाने लगा। मुझे देखकर मेरे श्वान-जन की प्रतिक्रिया से मैं चकित थी। उसे देखकर मुझे आनंद आया और मैंने सोचा कि इसका संबंध गुरुवर और मेरी हाल की दीक्षा से था। सैन होज़े लौटने से पहले मैं एक सप्ताह तक अपने माता-पिता,  भाई-बहनों और श्वान-मित्र के  साथ प्रेम और आशीर्वाद की अवस्था में घर पर रही और सबके साथ समय बिताया।

सैन होज़े लौटने के कुछ सप्ताह बाद, एक रात मैंने स्वप्न में अपने प्रिय श्वान-जन को देखा। मैंने गुरुवर को मेरे  घर के आँगन में अपने श्वान-जन को खोजते हुए देखा। उन्होंने उसे ढूँढ़ लिया  और अपनी बाँहों में उठा लिया। मैंने गुरुवर को कुछ क्षण तक मेरे श्वान-जन को अपनी बाँहों में स्नेह से दुलारते देखा। फिर मैंने उसे स्वर्णिम प्रकाश से भरते देखा। वह अत्यंत उज्ज्वल और भव्य प्रकाश उसके चारों ओर फैल रहा था। फिर गुरुवर ने उसे मुक्त कर दिया और ऊपर उठने दिया। वह परमेश्वर की महिमा से परिपूर्ण था। अगली सुबह मैं इस विश्वास के साथ जागी कि मेरा श्वान-जन इस संसार से पार जा चुका था। कुछ ही समय बाद मेरे भाई रोलांडो ने फोन करके बताया कि मेरे श्वान-जन की अप्रत्याशित मृत्यु हो गई थी। मैं रोई, लेकिन आनंद के आँसू भी बहाए, क्योंकि मुझे ज्ञात था कि  गुरुवर ने उसे बचाकर प्रकाश और दिव्य शांति से भर दिया था। इस अनुभव और दीक्षा के बाद हुए अनेक अन्य अनुभवों के  लिए मैं अपनी गुरुवर की  असीम आभारी हूँ। उन्होंने मेरे और मेरे प्रियजनों के जीवन को बेहतर बना दिया है।

कितनी हृदयस्पर्शी कहानी है! यह जानकर हमें अपार आनंद हुआ कि आन के श्वान-जन  साथी को भी  सुप्रीम मास्टर चिंग हाई का इतना  प्रेम मिला कि जीवन के अंत में उन्हें प्रकाश और दिव्य शांति के  लोक में ले जाया गया। इस दर्शन ने सुप्रीम मास्टर चिंग हाई के  वचनों की पुष्टि की।

Master: दीक्षा के बाद हमारे भीतर की शक्ति जागृत हो जाती है; फिर उसकी तुलना किसी भी चीज़ से नहीं की जा सकती। यह अवर्णनीय और सचमुच अद्भुत है। इसीलिए आपकी पाँच, छह, सात या आठ पीढ़ियाँ मुक्ति पा सकती हैं। यहाँ तक कि नौ या सौ पीढ़ियाँ भी। आपके मित्र, श्वान-जन और बिल्ली-जन, सभी एक साथ मुक्त हो जाते हैं। और भी बहुत कुछ है। फिर हम... जो भी हमें देखता या छूता है,  जिसका भी हमसे संबंध होता है, उसे अविश्वसनीय लाभ प्राप्त होते हैं।

एक बगीचे में पवित्र नामों और उपहार का जाप करते समय जिया-यू ने उन आत्माओं को देखा, जिन्होंने कहा कि इन्हें सुनकर उन्हें मुक्ति मिल गई थी।

“[…] उन सभी ने कहा कि मुझे मन-ही-मन पवित्र नामों और उपहार का जाप करते सुनकर उन्हें मुक्ति मिल गई…” — जिया-यू का वृत्तांत

सेतिया ने परिवार को मिले आशीर्वाद और पीड़ा से राहत का वर्णन करते हुए इन अनुभवों का श्रेय दीक्षा के समय मास्टर द्वारा उनकी कई पीढ़ियों को मुक्ति देने को दिया।

“[…] मेरा मानना है कि यह सब इसलिए हुआ, क्योंकि दीक्षा के समय मास्टर ने हमारी कई पीढ़ियों को मुक्ति दी थी। […]” — सेतिया का वृत्तांत

एक शिष्य के वीगन आश्रय-स्थल में पशु-जन आध्यात्मिक प्रसारणों के बीच शांति से रहते थे। उनमें से कुछ ने देह त्यागते समय सुंदर प्रकाश बिखेरा।

“[…] हमारी मास्टर एक ही हैं। हमें अच्छी तरह साधना करनी चाहिए, स्वर्ग लौटना चाहिए और फिर कभी पुनर्जन्म नहीं लेना चाहिए। […]” — पशु-जनों की हार्टलाइन में उद्धृत देखभालकर्ता के शब्द

पहली सात-दिवसीय साधना-शिविर में चियाओ-हेंग ने मास्टर को अपने पूर्वजों को मुक्ति की ओर ले जाते देखा। बाद में परिवार को और भी आध्यात्मिक आशीर्वाद प्राप्त हुए।

“[…] जब मैंने पहली बार सात-दिवसीय साधना-शिविर में भाग लिया, तो मैंने मास्टर को अपने पूर्वजों को मुक्ति की ओर ले जाते देखा। […]” — चियाओ-हेंग का वृत्तांत

सामूहिक ध्यान के दौरान मेंग-लू ने बचाए गए कुत्ता-साथियों को क्वान यिन दीक्षा-पत्र पहने, प्रसन्न मानव रूपों में स्वर्ग के द्वार पर प्रकट होते देखा।

“[…] स्वर्ग का द्वार पूरा खुल गया और सभी कुत्ता-जन मानव रूपों में प्रकट हुए। […]” — मेंग-लू का वृत्तांत

ध्यान के दौरान इंद्रावती के पूर्वजों ने उनसे सहायता माँगी। मास्टर के पास भेजे जाने के बाद सब कुछ प्रकाशमय हो गया और वे फिर कभी नहीं लौटे।

“[…] उसी क्षण सब कुछ प्रकाशमय हो गया। …मेरे पूर्वज फिर कभी मेरे ध्यान में मुझसे मिलने नहीं आए। […]” — इंद्रावती का वृत्तांत

इत्यादि…

कभी-कभी गुरु-शक्ति के आशीर्वाद बहुत सूक्ष्म होते हैं। अब ऑस्ट्रेलिया की एक सदस्य हमें बताएँगी कि उन्होंने साधारण प्रतीत होने वाले दिनों की छोटी-छोटी बातों में स्वर्ग के स्पष्ट संकेत  कैसे पहचाने।

परम प्रिय गुरुवर और सुप्रीम मास्टर टेलीविज़न की टीम। मैं 15 अप्रैल, 2026 को सिडनी में हुए दीक्षा समारोह का एक छोटा-सा निजी अनुभव साझा करना चाहती हूँ। गुरुवर के आशीर्वाद से मुझे अपने छह वर्षीय बेटे को अर्ध-दीक्षा दिलाने के लिए सिडनी लाने का अवसर मिला। उस सुबह अँधेरा था और वर्षा हो रही थी, लेकिन समारोह शुरू होते ही वर्षा रुक गई और सूर्य की गर्म किरणें निकल आईं। आकाश की ओर देखकर मुझे प्रेमभरी ऊष्मा का अनुभव हुआ, मानो गुरुवर का प्रेम पूरे स्थान को भर रहा हो। मैंने ध्यान करना शुरू किया और मेरी आत्मा तुरंत प्रेम से परिपूर्ण अवस्था में पहुँच गई। उस क्षण मुझे  गुरुवर के प्रेम के अतिरिक्त और कुछ अनुभव नहीं हुआ। यह अनुभूति तब तक रही, जब तक अर्ध-दीक्षा के  लिए भीतर जाने की तैयारी कर रहे मेरे बेटे ने मुझे जगा नहीं दिया। दीक्षा लेकर घर लौटने के  बाद से मेरा बेटा हर रात सोने से पहले समय पर प्रार्थना और ध्यान करता है। वह यह सब स्वयं करता है, जबकि पहले उसने ऐसा कभी नहीं किया था। मैं गुरुवर की अत्यंत आभारी हूँ,  क्योंकि अब मेरी माँ, मेरा बेटा और मैं – मेरा पूरा परिवार – एक साथ ध्यान-कक्ष जा सकते हैं। यह मेरे लिए सबसे गहरा सुख है,  क्योंकि मेरा पूरा परिवार सर्वशक्तिमान परमेश्वर के धाम लौटने के मार्ग पर है। मैं पुनः एकीकृत तीन परम शक्तिशाली—सर्वशक्तिमान परमेश्वर, टिम को टू और परमेश्वर-पुत्र – के प्रति आभार व्यक्त करती हूँ। सादर,  शिष्या थान्ह माई। 

ये हमारी परम तेजस्वी  सुप्रीम मास्टर चिंग हाई से दीक्षा पाने की उत्थानकारी शक्ति के अनेक उदाहरणों में से केवल दो हैं।

Master: दीक्षा के समय आप तुरंत (अंदरूनी स्वर्गीय) प्रकाश देखते और नाद सुनते हैं। आपको भीतर से शिक्षा मिलती है, इसलिए पिछले जन्मों के कर्म तत्काल मिट सकते हैं और आप इसी जीवन में मुक्त हो सकते हैं। समझे? इसी प्रकार आपको तत्काल आत्मज्ञान मिलता है। इस साधना-पद्धति के अतिरिक्त मैं किसी ऐसी पद्धति को नहीं जानती,  जो इतनी शीघ्र फल दे सके।

आध्यात्मिक सहायता सर्वोत्तम है,  क्योंकि आध्यात्मिक रूप से किसी की सहायता करने पर वह स्वयं अपनी सहायता कर सकता है और फिर अपनी भौतिक आवश्यकताओं का भी ध्यान रखता है। आरंभ में संभवतः गुरुवर, सुप्रीम मास्टर चिंग हाई, आवश्यकता के समय भौतिक या आध्यात्मिक रूप से आपकी सहायता करती हैं, लेकिन बाद में आप स्वयं अपनी और फिर अन्य सभी की सहायता करते हैं। आपके माता-पिता, दिवंगत माता-पिता, दादा-दादी, दूरस्थ पूर्वज और भावी परिवारजन—आप उन  सभी का ध्यान रखते हैं। दीक्षा का दिन उनकी मुक्ति का दिन होता है; यदि वे पहले से परलोक में हैं, तो उन्हें स्वतंत्रता और ज्ञान के  एक उच्चतर लोक में  उठा लिया जाएगा। यदि वे इस ग्रह पर हैं, तो यहाँ उपलब्ध हर संभव तरीके से उनकी सहायता की जाएगी। और आप स्वयं संतत्व की अवस्था में प्रवेश करके वही समर्थ,  सच्चे मनुष्य और वास्तविक अस्तित्व बन जाते हैं, जो हम वास्तव में हैं।

आज के कार्यक्रम में अपनी कहानियाँ साझा करने के लिए हम सुप्रीम मास्टर चिंग हाई इंटरनेशनल एसोसिएशन के सदस्यों का  धन्यवाद करते हैं और आशा करते हैं  कि ये आपको आध्यात्मिक साधना करने और आनंदमय क्वान यिन परिवार से जुड़ने की प्रेरणा देंगी।

क्वान यिन ध्यान-पद्धति के  बारे में अधिक जानकारी के  लिए कृपया यहाँ जाएँ SupremeMasterTV.com/Meditation
और देखें
नवीनतम वीडियो
34:50

उल्लेखनीय समाचार

1586 दृष्टिकोण
उल्लेखनीय समाचार
2026-11-05
1586 दृष्टिकोण
हमारे आसपास की दुनिया
2026-11-05
1638 दृष्टिकोण
उल्लेखनीय समाचार
2026-11-04
9388 दृष्टिकोण
36:15

उल्लेखनीय समाचार

1645 दृष्टिकोण
उल्लेखनीय समाचार
2026-11-04
1645 दृष्टिकोण
साँझा करें
साँझा करें
एम्बेड
इस समय शुरू करें
डाउनलोड
मोबाइल
मोबाइल
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
मोबाइल ब्राउज़र में देखें
GO
GO
ऐप
QR कोड स्कैन करें, या डाउनलोड करने के लिए सही फोन सिस्टम चुनें
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
Prompt
OK
डाउनलोड