विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
आप देखते हैं, मुझे सुख देने वाली कई चीज़ों पर मानो ताला लगा हुआ है। मुझे उन्हें छूने, ताला खोलने या उनका आनंद लेने की अनुमति नहीं है। मैंने आपको पहले भी बताया था—अभी, आधा घंटा पहले, इसी ऑडियो में। और मुझे पक्षियों-, गिलहरी-जन या नज़र आने वाले किसी भी जीव-जन को भोजन देने की अनुमति भी नहीं है। क्योंकि इससे भी मुझे सुख और प्रसन्नता मिलती। लेकिन कभी-कभी मुझे परवाह नहीं होती; मैंने चुपके से उनके लिए कुछ डाल देती हूँ, और वे इसे खाते भी हैं। और गर्मी में मैंने उन्हें पानी भी दिया। पानी कहीं नहीं है। सारी जलधाराएँ पहले ही सूख चुकी हैं। इसलिए मैं चुपके से थोड़ा पानी निकाल लेती हूँ। अब मैं पूछती भी नहीं। मैंने कहा, “दंड देना हो तो दे दीजिए। फिर भी मैं उन्हें पानी दूँगी, बस।” लेकिन निस्संदेह, मेरे लिए यह कुछ भी नहीं है। इससे मुझे बिल्कुल भी सांत्वना नहीं मिलती। शायद एक मिलीमीटर भर, क्योंकि मैं उन्हें भोजन नहीं दे सकी। कभी-कभी मैं बहाने भी बना लेती हूँ। मैं कहती हूँ, “यह तो बस बचा हुआ भोजन है। इसलिए इसे यूँ ही बाहर फेंकने में कोई बुराई नहीं है।" वरना मुझे ऐसा कुछ भी करने की अनुमति नहीं है, जिससे मुझे वास्तव में प्रसन्नता मिले। हे परमेश्वर, आजकल मैं आपको इनमें से कुछ बातें बता रही हूँ। पहले मैंने आपको इनके बारे में नहीं बताया था। ताकि यदि आप गुरु बनना चाहें, तो आपको भी यह सब पता रहे। इस पर विचार कीजिए। बहुत समय पहले, [मेरे मिशन] के लगभग आरंभिक दिनों में, शुरुआत से, उस समय जब मैंने कुछ वर्ष पहले, शुरुआत ही की थी, तभी पहले ही से जान गई थी कि गुरु होना कितना कष्टदायक और त्यागपूर्ण जीवन हो सकता है। इसलिए उस समय, मैंने वह निर्देश फाड़ दिया, क्योंकि मुझे लगा कि गुरु बनकर यह सब सिखाने का भार किसी भी मनुष्य के लिए बहुत अधिक होगा। मुझे बहुत संकोच था, पर अंततः मैंने उसे फाड़ दिया, क्योंकि मैं नहीं चाहती थी कि फिर कोई भी प्राणी गुरु बनकर कष्ट सहे। मैंने सोचा, मनुष्यों के भीतर ही बुद्ध हैं, उनके भीतर परमेश्वर हैं, वे अपना ध्यान स्वयं रख सकते हैं। और उन्हें गुरुओं द्वारा छोड़े गए अनेक प्रवचनों, सूत्रों और बाइबलों का ज्ञान होना चाहिए। वे उनका अध्ययन और अभ्यास क्यों नहीं करते? वेदी पर बुद्ध को फूल, फल या किसी और वस्तु से रिश्वत देने, लकड़ी के बुद्ध को मनाने और बुद्ध के शरीर पर सोने की पतली पत्ती चढ़ाकर कुछ पुण्य कमाने के बजाय उनकी शिक्षाओं का अभ्यास कीजिए। हे परमेश्वर! आपके विचार में बुद्ध किसलिए हैं? क्या वे इसलिए हैं कि आप उन्हें रिश्वत दें? यदि आपके हृदय में बुद्ध के प्रति सच्चा सम्मान और विश्वास है, तो आपको उन्हें कुछ भी देने की आवश्यकता नहीं है। आपको क्वान यिन बोधिसत्त्व को भी कुछ देने की आवश्यकता नहीं है। आपको किसी भी बोधिसत्त्व या बुद्ध को कुछ देने की आवश्यकता नहीं है। आपको ईसा मसीह या किसी भी गुरु को किसी वस्तु से रिश्वत देने की आवश्यकता नहीं है। उन्हें किसी वस्तु की आवश्यकता नहीं है। लेकिन उन्हें एक बात चाहिए—आप ज्ञानोदय प्राप्त करें, ताकि आप कष्टों से मुक्त होकर नरक से बहुत, बहुत, बहुत दूर रहें। उन्हें यही चाहिए। यदि आपको गुरु मिल जाएँ और आप सच्चा ज्ञानोदय प्राप्त कर लें, तो यही सबसे उत्तम और महानतम उपहार है, जो आप बुद्धों, ईसा मसीह और भूत, वर्तमान व भविष्य के सभी संतों को दे सकते हैं। इतना ही नहीं, आप अपनी पिछली कई पीढ़ियों का उद्धार कर सकते हैं और भावी पीढ़ियों को भी आशीर्वाद दे सकते हैं। और अपने पुण्य से संसार को भी आशीर्वाद देते हैं, क्योंकि आप संसार के लोगों के साथ काम करते हैं। आप उन्हीं वस्तुओं का उपयोग करते हैं। आप उसी संसार में रहते हैं। आप वही हवा लेते, वही भोजन खाते और उन्हीं सुविधाओं का उपयोग करते हैं। इसलिए यदि आप सचमुच उच्च ज्ञान प्राप्त कर लें, तो आप उन की सभी सहायता करेंगे—चाहे आपको इसका ज्ञान हो या न हो, और उन्हें इसका ज्ञान हो या न हो। ब्रह्मांड में ऐसा ही होता है। यदि आप सभी बाइबल पढ़ें या गुरु के प्रवचन सुनें, तो जान जाएँगे कि ऐसा ही है। एक व्यक्ति के ज्ञानोदय से कम-से-कम नौ पीढ़ियाँ मुक्त हो जाती हैं और नरक से भी उनका उद्धार होता है। इसलिए आपके प्रियजन आध्यात्मिक रूप से अच्छी स्थिति में हैं या नहीं, यह आप पर निर्भर करता है। मुझे लगता है, अब मेरी बात पूरी हुई। मैं कुछ थक गई हूँ सुबह बहुत जल्दी से रात दस बजे तक लगातार काम करके, बस काम करते-करते थोड़ा भोजन ले लिया था। वरना केवल काम करती रहूँ, तो खाने का समय ही नहीं मिलता। कुछ दिन ऐसे ही होते हैं। अब मुझे लगता है कि आपसे विदा लेने का समय है—मेरा अर्थ है, शारीरिक रूप से। आध्यात्मिक रूप से हम हर समय साथ हैं। तो अब मैं थोड़ी थक गई हूँ। मैं थोड़ी देर विश्राम करूँगी, फिर काम जारी रखना होगा, क्योंकि कल, परमेश्वर से मिलने के लिए मैंने काम जल्दी रोक दिया था, इसलिए काम का ढेर लग गया है। मुझे थोड़ी देर विश्राम करना होगा, ताकि बाद में अपना काम अधिक कुशलता से कर सकूँ। परमेश्वर आप सभी को आशीर्वाद दें, परमेश्वर आपसे प्रेम करें और परमेश्वर आपकी रक्षा करें। हमारा संसार सुरक्षित रहे। लोग सही राह पर लौटें और फिर पहचानें कि वे परमेश्वर-तुल्य हैं, क्योंकि हम परमेश्वर से आए हैं। कम-से-कम हमारे भीतर परमेश्वर का कोई अंश अवश्य होना चाहिए। आप किसी बच्चे को जन्म देते हैं, तो उसमें आपका, आपके वंश, आपके डीएनए और आपके स्वभाव का अंश होता है। तो यदि परमेश्वर ने हमें जन्म दिया है, तो यह कितना अधिक महान होगा? यदि हमें और संसार की इन सभी रचनाओं को जन्म देने वाला एक परमेश्वर न हो, तो आपके विचार में वे कहाँ से आई हैं? वे शून्य से नहीं आ सकतीं। यदि आप कहें कि सब्ज़ियाँ पानी और अन्य तत्वों से बनी हैं, तो आरंभ में यह सब रचा किसने? इसलिए यदि परमेश्वर ने हमें जन्म दिया है, तो हमारे भीतर कुछ ईश्वरीय गुण अवश्य होंगे—चाहे हम उन्हें पहचानें या न पहचानें, क्योंकि हमें विष देकर और मदहोश करके विस्मृति में डाल दिया गया है। लेकिन इसका अर्थ यह नहीं कि वह गुण खो गया है। उदाहरण के लिए, यदि कोई राजकुमार सचमुच राजवंशी है और महल में जन्मा है, पर उसका अपहरण करके उसकी जगह किसी अन्य बच्चे को रख दिया गया हो, तब भी रक्त से वह राजा का पुत्र है और उसका रक्त-समूह राजा के समान है। आजकल इसे प्रमाणित किया जा सकता है, समझे? इसलिए सामान्य मानवीय जीवन में भी हमारी रक्त-वंशावली अपने माता-पिता जैसी होती है। तो फिर हमारे भीतर परमपिता परमेश्वर की वंशावली क्यों नहीं होगी? मैं आपको इस पर विचार करने देती हूँ, ताकि आप स्वयं को याद दिलाएँ कि आप कौन हैं और परमेश्वर की संतान के रूप में अपनी आध्यात्मिक राजवंशीय स्थिति में लौटने का प्रयास करें। आप इससे अधिक महान और क्या हो सकते हैं? आप परमेश्वर के दरबार के राजकुमार हैं। आप ऐसे राजकुमार हैं, जिनका समस्त स्वर्ग सम्मान करता है। आप महान हैं, इसलिए दूसरों का भी सम्मान कीजिए। यदि उन्होंने दीक्षा नहीं ली है, तो यह उनका नुकसान है। लेकिन हम जानते हैं कि उनके भीतर परमेश्वर हैं। उनके भीतर आत्मा है। जैसा बुद्ध ने कहा था, उनके भीतर बुद्ध-स्वभाव है। ठीक है, इसी के साथ मैं आप सभी के कल्याण की कामना करती हूँ। सेवा के इस अवसर के लिए हम परमेश्वर को धन्यवाद देते हैं। आप सभी को अपार आशीर्वाद मिले और आप हृदय की पूर्ण पवित्रता से परमेश्वर की सेवा करते रहें। आमीन। धन्यवाद, प्रभु। धन्यवाद, मेरे प्रभु। आप भी सकुशल रहें। अपने बच्चों को गलत राह पर जाते देखकर आपको अधिक कष्ट न हो। उन्हें आपके पास वापस लाने के लिए मैं अपनी ओर से हर संभव प्रयास कर रही हूँ। मैं यह अलग-अलग तरीकों से कर रही हूँ। कृपया मुझे यह कार्य जारी रखने की अनुमति दें। आप हम सभी को अपने लिए कार्य करने का आशीर्वाद दें। आप सभी पापियों को क्षमा करें और उनका उत्थान करें। आमीन, प्रभु। आमीन। आमीन। धन्यवाद, मेरे प्रभु। धन्यवाद, परमपिता परमेश्वर। धन्यवाद, परम शक्तिशाली परमेश्वर। धन्यवाद, परमेश्वर, परम क्षमाशील, परम परोपकारी, परम दयालु प्रभु। धन्यवाद, प्रभु। धन्यवाद, स्वामी। आप सकुशल रहें। आपको प्रेम मिले। आपकी आराधना हो। आपकी स्तुति हो। Photo Caption: "विनम्रतापूर्वक धन्यवाद दें और उपहार में मिले जीवन का आनंद लें"











