विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
क्या आप हाल ही में अपनी बुद्ध भूमि में और आत्माओं को बचाने में सक्षम हुए हैं, श्री मान? बस बता दीजिए, पिछले साल से अब तक। क्या आप हमें बता सकते हैं, कृपया? "ओह, ज़रूर, ज़रूर, हम आपको बताएँगे। बस यह कि, खेद के साथ, हमें इस समय में कोई नई आत्मा प्राप्त नहीं हुई, लेकिन उम्मीद है कि और भी मुक्त प्राणी हमारे ग्रह- हमारे आध्यात्मिक तल पर रहने आएँगे। हमारा ग्रह अब भौतिक नहीं रहा। जिस दिन मैंने इसे बनाया था, तभी से ही यह अब तक पूरी तरह से आध्यात्मिक है। और हमारे पास शुद्ध, समर्पित आत्माओं की आबादी है... यह 6 करोड़ 50 लाख से अधिक है। 60,500,000, आदि, शुद्ध आत्माएँ, जिन्होंने उस दिन से मेरा अनुसरण किया है जब से मैं बुद्ध हुआ हूँ। मैं भौतिक स्तर पर बहुत, बहुत, बहुत लंबे समय से बुद्ध हूँ। यह उन लोगों की संख्या थी जिन्होंने मेरे उपदेशों का पालन किया और मेरी शिक्षा के अंतर्गत आए। और मैं अब तक इन सभी को सिखाता रहा हूँ। और इनमें उनके रिश्तेदार और दोस्त, प्रियजन, और यहाँ तक कि उनके पालतू-प्राणी भी शामिल हैं। क्योंकि जो कोई भी मेरी रक्षणात्मक शक्ति का अनुसरण करता है और मेरे अधीन सीखता है, उन्हें उनके रिश्तेदारों, दोस्तों और कई पीढ़ियों को भी हमारे साथ आने और रहने का सौभाग्य प्राप्त होता है। यहाँ तक कि गहरे नर्क से आए हुए लोगों को भी बचाया जाएगा और हमारी भूमि पर लाया जाएगा।" वाह, वाह, वाह। वाह। सभी बुद्ध ब्रह्मांड के सबसे महान नायक हैं। मैं इन भाग्यशाली आत्माओं के लिए आप और परमेश्वर की कृपा की बहुत आभारी हूँ। कृपया उन असहाय, निर्दोष, पीड़ित प्राणियों को कहीं भी न भूलें, जिन्होंने आप पर भरोसा किया है, महोदय। "ओह नहीं, नहीं। हम उन्हें नहीं भूलेंगे। हम उन्हें नहीं भूलेंगे। हम उनका उद्धार, शुद्धिकरण और मोक्ष करना जारी रखेंगे, महोदय।" धन्यवाद। धन्यवाद, महोदय। क्या पृथ्वी पर हमारे किसी भी व्यक्ति को कभी इतना भाग्यशाली होने का अवसर मिलेगा कि वह आपके आशीर्वाद में रहे और आपके आध्यात्मिक तल पर एक जीवित नागरिक बने, महोदय? "ओह, बिल्कुल, बिल्कुल। हम आपके साथ संबंध के माध्यम से यहाँ आए हैं उस आशीर्वाद को फैलाने के लिए कि जो कोई भी शुद्ध रूप से एक सभ्य जीवन, बिना हत्या, बिना चोरी का एक संतोषी जीवन जीता है, अपने अच्छे शासक देशों और अपने परिवारों, अपने प्रियजनों के प्रति कोई बेवफ़ाई न करें और एक संत व्यक्ति का शुद्ध जीवित उदाहरण बनें – जैसे कि वे किसी अन्य जीव की हत्या न करें, किसी अन्य जीव की हत्या में भाग न लें, और उनका मांस न खाएं, और अपनी आत्मा को स्वर्ग में अपने घर लौटने के उद्देश्य के लिए समर्पित करें, जिसमें हम, हमारा घर भी शामिल है। बौद्धों का प्रत्येक गृह एक विशाल, दयालु स्वर्ग का केवल एक हिस्सा है, जिसके पास कोई भी आ सकता है यदि वे उस उद्देश्य के लिए पूरी तरह से समर्पित हों - यहाँ और परलोक में एक पवित्र जीवन जीने के लिए। तो हमारे बुद्ध क्षेत्र में भी यही है– यदि कोई भी इतनी सच्ची, पवित्र इच्छा से, इस दुनिया की पकड़ वाली ऊर्जा से मुक्त होना चाहता है, तो मेरे नाम का स्मरण करते हुए, मेरे क्षेत्र के नाम को याद करते हुए, मुक्ति के लिए प्रार्थना करे, तो हम आएँगे और उन्हें ले जाएँगे। हमें आना ज़रूरी नहीं है। हम उन्हें अपनी दुनिया में अपनाने के लिए एक विशेष विधि का उपयोग कर सकते हैं।" वाह, यह अद्भुत है, यह अद्भुत है। मुझे उम्मीद है कि इस दुनिया के लोग आपकी सलाह सुनेंगे, आपकी उदारता और आशीर्वाद को स्वीकार करेंगे, और आपके नाम और आपके ग्रह को याद रखेंगे, जो इतना सुंदर है, इतना सुंदर है। हम इसे दूर से देख सकते हैं। स्फटिक-सा शुद्ध पानी, रंग-बिरंगे पक्षी-जन, घास के मैदान, और फूल, जो आपकी सभी आशीर्वाद-प्रकाश से जगमगा रहे थे। लोग बहुत खुश हैं। वे "दुःख" शब्द का वर्तनी भी नहीं जानते। और हर एक का अपना आवास है। उनके घर महलों की तरह हैं, और सब कुछ पारदर्शी है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आपको निजता नहीं मिलती। यह सब बस अद्भुत है। इसे समझाना और वर्णन करना भी मुश्किल है। आपके लोगों को अपने आध्यात्मिक तल पर यात्रा करने के लिए किसी वाहन की भी आवश्यकता नहीं है। वे बस कहीं के बारे में सोचते हैं और वे वहाँ पहुँच जाते हैं, जैसे तुरंत, लगभग तुरंत। खैर, यह तुरंत ही होता है, क्योंकि आपके आध्यात्मिक तल पर समय और स्थान की कोई सीमा नहीं है। यह ब्रह्मांड की उन सभी आत्माओं के प्रति ईर्ष्या है जो आपकी बुद्ध भूमि पर आने-जाने के लिए स्वतंत्र हैं। क्योंकि आपकी भूमि ने किसी को भी रोका नहीं है। यह केवल वह अशुद्धि है जो प्रत्येक प्राणी ने किसी निम्न अस्तित्व में संचित की है, जो उन्हें कहीं भी जाने और आपकी जैसी पवित्र भूमि का दौरा करने से रोकती है। एक दिन, महोदय, युगों के बाद, शायद, सभी आत्माएं वह अनुभव करेंगी जो आपकी बुद्ध भूमि में आपके लोग परमेश्वर की कृपा से अनुभव करते हैं। आमीन। राजा ने भी दोहराया, "आमीन।" उनके सभी अनुचर भी राजा के बाद एक साथ "आमीन" दोहराए। यदि आप उन्हें सुन सकते, तो उनकी आवाज़ें आपके कानों में संगीत की तरह हैं। इतनी मधुर, सुंदर आवाज़ें कि हमारी दुनिया के सभी गायक उन्हें अपनाना चाहेंगे। हमारी भूमि से आपके बुद्ध-भूमि (महामहिम राजा ये की भूमि) तक की दूरी, आपने कहा, 91 ज़िलियन और उसके बाद कई अंक है, अगर मुझे सही याद है। क्या यह सही है, महोदय? "ओह, हाँ, बिल्कुल, बिल्कुल। हम आपको बहुत ज़्यादा संख्याओं का बोझ नहीं देना चाहते, तो चलिए बस इतना कह देते हैं कि मुख्य संख्या 91 ज़िलियन- से अधिक है, इत्यादि है।" धन्यवाद, महोदय। और इतनी लंबी दूरी से हमसे मिलने में आपको कितना समय लगता है? "ओह, 91 ज़िलियन प्रकाश-वर्ष।" हाँ, बिल्कुल, पृथ्वी के लोगों के लिए इसे समझना अकल्पनीय है। वाह। कोई आश्चर्य नहीं कि जब शाक्यमुनि बुद्ध ने कुछ बुद्धों की भूमियों का परिचय दिया, तो उन्होंने हमेशा कहा कि वे दूरी में गंगा नदी की रेत के कणों से 10 गुना से भी अधिक हैं। वाह। हमारे ज्ञानवर्धन के लिए धन्यवाद, महोदय, कि ब्रह्मांड में केवल मनुष्य ही नहीं, बल्कि अन्य प्राणी भी हैं। और हर जगह, पास और दूर, और भी अद्भुत भूमि हैं, जहाँ लोग पूर्ण आनंद, स्वतंत्रता, खुशी, और प्रबुद्ध आत्मा के साथ रहते हैं। उन बुद्ध भूमिओं में से किसी एक में रहने का सभी आत्माओं का सपना होता है। महामहिम राजा ये कहते हैं कि उनके नाम का अर्थ "लोकप्रिय" है। यह उनके बुद्ध बनने से पहले का व्रत था, जो युगों पहले की बात है। उनका मतलब यह नहीं है कि वह लोकप्रिय होना चाहते हैं। बस बात यह है कि वह चाहते हैं कि उनकी पहचान दूर-दूर तक हो, ताकि वह सभी प्राणियों, यथासंभव अधिक से अधिक प्राणियों के साथ आत्मीयता स्थापित कर सकें, और उन्हें आशीर्वाद दे सकें, उन्हें सिखा सकें, और उन्हें अज्ञानता और नकारात्मक नियंत्रण की पकड़ से बचा सकें। और आपके बुद्ध भूमि (पाई) के नाम का अर्थ है "एक साल की वसंत ऋतु" है, है ना, महोदय? "ओह हाँ, यह ऐसा ही है। इस प्रकार, हमारी दुनिया में वसंत के अलावा कभी भी कोई खराब मौसम नहीं होता। सुंदर, सौम्य, आरामदायक, और हर समय बहुत सुखद, बहुत ताज़गी देने वाली ऊर्जा, हर समय, हर समय, इसलिए हम हमेशा के लिए जी सकते हैं।" वाह, वाह। वाह। पृथ्वीवासियों, क्या आपने सुना? क्या आपने सुना? क्या यह अच्छा नहीं होगा अगर हमारी दुनिया भी वैसी ही हो जाए। मुझे उम्मीद है कि मेरी सारी मेहनत रंग लाएगी, और इस ग्रह के सभी जीव दयालु, करुणामय और संत समान प्राणी बन जाएँ। और उस शक्ति से, हम इस दुनिया को एक बुद्ध भूमि में बदल सकते हैं – ठीक उसी तरह जैसे पाई के महामहिम राजा ये की भूमि। खैर, यदि आप मानते हैं कि ब्रह्मांड का एक सकारात्मक पक्ष है, जो परोपकारी, दयालु, रक्षक और ज्ञानवर्धक है, तो कृपया महामहिम राजा ये की सलाह का पालन करें। दिन-रात उनका नाम जपें। अपने वाणी, कर्म, और विचारों से स्वयं को शुद्ध करें, ताकि आप इस भव्य भूमि में पुनर्जन्म लेने के लिए पर्याप्त शुद्ध, भाग्यशाली और धन्य हो सकें। मैं आप सभी के लिए हमारे मापा, सर्वशक्तिमान परमेश्वर से सौभाग्य और आशीर्वाद की कामना करती हूँ। आमीन। राजा मुझे एक उपहार देना चाहते हैं। ओह, धन्यवाद, महोदय। मैं विनम्रता और कृतज्ञता से स्वीकार करती हूँ। और उपहार यह है कि उन्होंने अपना पुण्य और आशीर्वाद सांझा किया ताकि मैं भी लोकप्रिय हो जाऊँ और हमेशा वसंत की तरह आराम से जिएँ। ओह, धन्यवाद, धन्यवाद। धन्यवाद, दयालु राजा। मेरे दिल में, मैं हमेशा कामना करती हूँ कि परमेश्वर… कई अन्य राजा हमेशा मेरे लिए प्यार और प्रसिद्ध होने आदि की कामना करते हैं। लेकिन मैं हमेशा यही कामना करती हूँ कि परमेश्वर प्रियतम हों, परमेश्वर धन्य हों, परमेश्वर पूजनीय हों, परमेश्वर स्तुत्य हों, परमेश्वर ही वे हों जिनसे प्रार्थना की जाए, और अन्य अनेक गुण, सभी परमेश्वर के ही हों। हालाँकि परमेश्वर के पास वह सब पहले से ही है, लेकिन मैं कामना करती हूँ कि और भी, और भी, और भी, किसी भी संख्या में, किसी भी मात्रा में, किसी भी गुण को परमेश्वर से जोड़ा जाए, क्योंकि परमेश्वर हमारे माता-पिता हैं। परमेश्वर बहुत प्रेममय और दयालु है– वह हमारी आत्मा को जन्म देते हैं, हमारा पोषण करते हैं, और हमें चुनने के लिए स्वतंत्रता देते हैं। तो अब से, मुझे उम्मीद है कि आप सभी धार्मिकता, प्रेमपूर्ण करुणा, दया का चुनाव करेंगे, और अपने आस-पास के सभी प्राणियों के साथ उसी तरह का व्यवहार करेंगे। तब आप एक संत, एक बुद्ध होंगे। इन सभी गुणों को धारण करके, आप एक बुद्ध हैं। शक्यमुनि बुद्ध ने कहा कि वे पहले से ही बुद्ध हैं, और आप सभी बुद्ध बनेंगे, बुद्ध बन सकते हैं। तो उस पर विश्वास करें और बुद्ध का मार्ग, संतो का मार्ग, ईश्वरीय मार्ग अपनाकर जिएँ। मैं कामना करती हूँ कि परमेश्वर को लोकप्रिय होने का यह वरदान मिले, ताकि लोग चुंबक की तरह परमेश्वर की ओर आकर्षित हों और धन्य हो जाएँ, पवित्र हो जाएँ, फिर से ईश्वरीय बन जाएँ। धन्यवाद, महोदय। आमीन। राजा और उनके अनुयायियों ने भी "आमीन" कहा। तो मेरी इच्छा पूरी हो। Photo Caption: "सूर्य एक विशाल हृदय है, जो प्यार और रोशनी से भरा है"











