विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास चीन की ली-छिन से मंदारिन चीनी भाषा में एक हार्टलाइन है, बहुभाषी उपशीर्षकों के साथ:परम संयुक्त तीन परम शक्तिशाली, परम प्रिय गुरुवर, और नेक सुप्रीम मास्टर टीवी टीम, पिछली गर्मियों से हम सबसे शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना चलाने के लिए सौर ऊर्जा चालित प्लेयरों को शहर के आसपास कब्रिस्तानों, पहाड़ों, नदियों और पथरीले रेगिस्तानी क्षेत्रों में रख रहे हैं।इस साल चीनी नववर्ष की छुट्टियों के बाद प्लेयर रखने जाते समय हम संयोग से बड़े पैमाने पर डेयरी तथा मांस के लिए गौ-जन पालन केंद्र तक पहुंचे। पशुधन पालन के लिए बनी धातु की इमारतों की अंतहीन कतारें हमारे सामने थीं और गौ-जनों को दुर्गंधयुक्त बाड़ों में कैद रखा गया था। हमने गौ-जनों को सांत्वना देने और स्थानीय ऊर्जा-क्षेत्र का उत्थान करने के लिए प्लेयर उनके पास रखने का प्रयास किया। अगले कुछ महीनों में हमने मुख्यतः पशु-जन पालन केंद्रों की तलाश की ताकि वहाँ प्लेयर रखे जा सकें। खोज के दौरान हमें आश्चर्य हुआ कि शहर के आसपास अलग-अलग साइज के डेयरी मवेशी-जन, मांस के लिए गौ-जन, भेड़-जन, सूअर-जन, झींगा-जन और मछली-जन पालन केंद्र बड़ी संख्या में हैं।हम सुबह आठ बजे 200 प्लेयर लेकर कार से निकले और 200 किलोमीटर दूर स्थित कई पशु-जन पालन केंद्रों तक गए। इन पशु-जन पालन केंद्रों में गौ-जन अपना पूरा जीवन बिना किसी स्वतंत्रता के दुर्गंधयुक्त बाड़ों में कैद रहते हैं। बाड़ों के बाहर बड़ी मात्रा में सुइयाँ, रासायनिक अभिकर्मक और दवाएँ बिखरी पड़ी हैं। ये सभी गौ-जनों की वृद्धि तेज़ करने के लिए लगाए जाने वाले हार्मोन हैं। सभी पशुधन पालन केंद्र दूरस्थ रेगिस्तानों और पथरीले मरुस्थलों में स्थित हैं, जहाँ पशु-जनों की पीड़ा कोई नहीं देख सकता। पशुधन पालन केंद्रों के आसपास की मिट्टी और जल-स्रोत प्रदूषित हैं। वहाँ की हवा में अत्यंत दुर्गंध है। दुर्गंध के कारण साँस लेना कठिन हो जाता है, इसलिए हमें मास्क पहनने पड़ते हैं। इतने सारे पशुधन पालन केंद्रों को प्रत्यक्ष देखकर हमने मानवता के कर्म-भार की भयावहता गहराई से अनुभव की। जब हमने प्लेयर लगाएँ, तो बड़ी संख्या में गौ-जन हमारे पीछे दौड़े। उनके पीछे धूल उड़ती है। यह दृश्य अत्यंत भव्य था। ऐसा लगता है कि वे भी जानते हैं कि हम उनके लिए आए हैं।अब तक हम कुल लगभग 2,000 प्लेयर रख चुके हैं। पिछले और इस वर्ष हमारे शहर में मौसम सुहावना रहा और किसी आपदा के बिना भरपूर फसलें हुईं। सुधार के बाद अब इन प्लेयरों में सबसे शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना की रिकॉर्डिंग कई गुना बढ़ाकर बार-बार चलती है और उसकी ध्वनि-आवृत्ति की ऊर्जा कल्पना से परे है। यह सोचकर हमारे हृदय आनंद से भर जाते हैं कि भले ही गुरुवर हमारे क्षेत्र में कभी न आए हों, फिर भी उनकी वाणी इस भूमि पर दिन-रात गूँज रही है।हम गुरुवर के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हैं और आशा करते हैं कि विश्व वीगन शीघ्र आएगा! चीन से शिष्या ली-छिनदयालु ली-छिन, हमारे इतने सारे पशु-दोस्तों की दुर्दशा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उनकी पीड़ा कम करने के लिए सबसे शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना के जरिए हमारे अनमोल गुरुवर की वाणी उन तक पहुँचाने के लिए धन्यवाद। कामना है कि आप और बुद्धिमान चीनी लोग शांति और सार्वभौमिक प्रज्ञा में रहें, सुप्रीम मास्टर टीवी टीमसाथ में, आपके लिए गुरुवर का यह प्रेमपूर्ण जवाब है: “साहसी ली-छिन, इन पशु-जन पालन केंद्रों में प्रताड़ित पशु-जनों को लाभ पहुँचाने के लिए सोच-समझकर सबसे शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना के प्लेयर्स लगाने के लिए आपको और परमेश्वर के शिष्यों की टीम को हार्दिक धन्यवाद। आपको दिव्य आशीर्वाद और संरक्षण प्राप्त है, फिर भी कृपया सावधान रहें, स्वयं को खतरे में न डालें और किसी कानून का उल्लंघन न करें। आपको कुछ स्थानों से अधिक सुरक्षित जगहों तक मार्गदर्शन मिलेगा। हमारे पशु दोस्तों को जीते-जी नरक में कैद करने वाले लोग भयानक रूप से दुष्ट नकारात्मक शक्ति से गुमराह किए गए हैं और एक दिन उन्हें भी वही या उससे भी बदतर भाग्य भुगतना पड़ेगा। कामना है कि आप और मैत्रीपूर्ण चीन सभी सत्त्वों की स्वतंत्रता और सलामती का उत्सव मनाएँ। सर्वशक्तिमान ईश्वर की कृपा में मैं आपको और आपकी टीम को अपने हृदय-प्रेम से गले लगाती हूँ।”











