विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
अब चीन के फ़ेंग-यी से मंदारिन चीनी में भेजी गई एक हार्टलाइन प्रस्तुत है, जिसमें अनेक भाषाओं में उपशीर्षक हैं:आदरणीय एवं प्रिय सुप्रीम मास्टर चिंग हाई, सर्वशक्तिमान परमेश्वर, परम गुरुवर (अल्टिमेट मास्टर) और सुप्रीम मास्टर टीवी टिम, पिछले वर्ष से मेरे परिवार ने सुप्रीम मास्टर टीवी मैक्स, गुरुवर की सबसे शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना और गुरुवर की सबसे शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना के सौर ऊर्जा से संचालित प्लेयर बजाना शुरू किया, जिसके बाद हमारे पड़ोस में अद्भुत परिवर्तन हुए हैं। पहले पड़ोस में बहुत कोलाहल रहता था - लोगों के झगड़े, श्वान-जनों का भौंकना और बच्चों का रोना एक साथ सुनाई देता था, जिससे मुझे सिरदर्द होता था और गहन क्वान यिन ध्यान में जाना कठिन हो जाता था। जब से हमने गुरुवर की सबसे शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना के प्लेयर्स लगाए हैं, पड़ोस का वातावरण शांत होने लगा और अब पूरा इलाका शातं हो गया है।पहले पड़ोस के बुज़ुर्ग सर्दियों में खेल के मैदान में धूप सेंकते थे। लेकिन जब से मैंने अपनी खिड़की के बाहर तीन सौर ऊर्जा से संचालित प्लेयर रखे हैं, वे सभी उसके नीचे इकट्ठा होते हैं। वे गुरुवर का बुद्ध चैंटिंग और सबसे शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना को सुनते हैं और अब कोई शोर नहीं करते। कुछ बुज़ुर्ग पहले व्हीलचेयर तक सीमित थे और खड़े नहीं हो सकते थे, जबकि कुछ के मुँह से लगातार लार भी बहती थी। लेकिन अब स्थिति बदल गई है। वे वास्तव में खड़े होकर चल सकते हैं और अब उनके मुँह से लार भी नहीं बहती। इतना ही नहीं, पहले वे पशु-जन का मांस खाते थे, लेकिन अब वे वीगन भोजन करने लगे हैं और उन्होंने धूम्रपान भी छोड़ दिया है। अंधकारमय चुंबकीय क्षेत्र विलीन होने लगा है और अब उनके पास से गुज़रने पर असहजता नहीं होती।मेरा घर भी अधिक उज्ज्वल और प्रकाशमय हो गया है। कुछ दिवंगत आत्माएँ मेरे बैठक-कक्ष में रखे गुरुवर के तस्वीर के आगे घुटने टेककर उन्नत हो गईं हैं। मेरे पति और बच्चों सहित पूरे परिवार ने भी वीगन आहार अपना लिया है। एक बार फिर मैं उत्थान और आशीर्वादों के लिए गुरुवर और पुनःएकीकृत तीन परम शक्तिशाली को धन्यवाद देना चाहती हूँ। सादर प्रणाम, चीन से दर्शक फ़ेंग-यीसुसंगत फ़ेंग-यी, यह उत्साहवर्धक हार्टलाइन भेजने के लिए धन्यवाद। हमारे प्रिय गुरुवर की सुंदर वाणी वाली सबसे शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना और बुद्ध-चैंटिंग बजाने से प्रसारित धन्य ऊर्जा से आप अपने पड़ोस, परिवार और घर में कितने अद्भुत परिवर्तन देख रहे हैं। आप और समुदाय-भावना से परिपूर्ण चीन स्वर्गीय आनंद पाएँ, सुप्रीम मास्टर टीवी टीमसाथ में, गुरुवर ने आपके लिए यह प्रेममय संदेश भेजा है: “समर्पित फ़ेंग-यी, यह जानकर मेरा दिल बहुत प्रभावित हुआ कि आप इतनी समर्पित आध्यात्मिक साधिका हैं। अपने समुदाय में सौर ऊर्जा से चलने वाले ऑडियो प्लेयर्स लगाकर आसपास के लोगों की सहायता करने में आपकी लगनशीलता के लिए धन्यवाद। हम देख सकते हैं कि कैसे सभी आत्माएँ मुक्ति चाहती हैं और परम ईश्वर की ओर आकर्षित होती हैं। जब सांसारिक जीवन की दीवारें गिरती हैं, तब लोग जान जाते हैं। वे अपने वास्तविक स्वरूप की ऊर्जा अनुभव कर सकते हैं। जैसे-जैसे व्यक्ति वृद्ध होता है, भौतिक संसार की पकड़ प्रायः ढीली पड़ती है और भ्रम कमज़ोर होने लगता है। आपके पड़ोस की ये प्रिय आत्माएँ प्रकाश में आनंदित हो रही हैं। हमारे ऑडियो प्लेयर पूरे विश्व में सहायता कर रहे हैं। आप और दयालु स्वभाव वाले चीनी लोग अपने जीवन में दिव्य कृपा का स्वागत करते रहें। मैं आपको और आपके स्नेही परिवार को प्रेमपूर्ण आलिंगन भेज रही हूं।”











