विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास जर्मनी के एक शिष्य से जर्मन भाषा में एक हार्टलाइन है, बहुभाषी उपशीर्षकों के साथ:प्रिय गुरुवर, हाल के दिनों में, जर्मनी में यहां कई लोग टिम्मी या होप नामक एक हंपबैक व्हेल-जन के भाग्य से गहराई से प्रभावित हुए हैं। लेकिन जर्मन बाल्टिक सागर तट पर व्हेल-जन के फंसने को केवल जर्मन जनता और मीडिया ने ही नहीं; बल्कि दुनियाभर के लोगों ने भी इसे चिंता, आशा और गहरी सहानुभूति के साथ देखा। हालांकि पशु-जन कल्याण संगठनों के विशेषज्ञों ने उनके जीवित बचने की बहुत कम संभावना बताई थी, अंततः एक समर्पित निजी पहल हंपबैक व्हेल-जन को एक बार्ज पर ले जाने में सफल हुई, जो उन्हें उनके घर की ओर खींचकर ले जाने वाला है। टिम्मी अभी अपने वास्तविक आवास, अटलांटिक महासागर में शायद न हो, लेकिन कम से कम वह फिर खुले समुद्र में लौट आया है।एक व्हेल-जन विशेषज्ञ ने टिप्पणी की कि यह सचमुच अविश्वसनीय है कि व्हेल-जन अब फिर उत्तरी सागर में तैर रहा है और “यह व्हेल स्पष्ट रूप से सभी के लिए नए मानक स्थापित कर रही है और एक प्राणिवैज्ञानिक अपवाद है।” अभियान कैसे चलाया गया, इसकी आलोचना के बावजूद, टिम्मी या होप को खुले समुद्र में छोड़े जाने पर खुशी और राहत की भावना छाई है।“यदि व्हेल के लिए इस अभूतपूर्व कार्रवाई से एक संदेश निकलता है, तो वह यह है कि यह जनचेतना में बदलाव लाने में योगदान देती है और हर व्यक्ति के व्यवहार में परिवर्तन लाती है, महासागरों और उनके निवासियों की रक्षा की दिशा में; कि प्रत्येक व्यक्ति अपने मछली उपभोग पर विचार करे और उन्हें बदले, क्योंकि हर साल विश्वभर में लगभग 3,00,000 व्हेल और डॉल्फिन अभी भी मछली पकड़ने के जालों में मर जाती हैं, जिनमें से कई हजार यूरोप में भी होती हैं।”फिर भी टिम्मी या होप का भाग्य केवल मछली उद्योग की ओर ही ध्यान नहीं खींचता, जिसकी प्रथाएं समुद्री आवासों को नष्ट करती हैं, बल्कि यह औद्योगिक पशु-जन पालन — तथाकथित “पशु-जन पशुधन” जैसे कि बछड़े-, टर्की-, सुअर- और गाय-जन — और पशु-जन परिवहन से होने वाली असीम पीड़ा की ओर भी ध्यानाकर्षित करता है। कई लोगों के लिए, टिम्मी करुणा और मनुष्यों तथा पशु-जन के बीच संबंध का प्रतीक बन गया है। उन सभी का धन्यवाद, जिन्होंने इतने प्रेम और समर्पण के साथ बचाव अभियान में स्वयं को समर्पित किया।लेकिन हमारा सबसे बड़ा धन्यवाद स्वयं टिम्मी या होप को जाता है, उस सौम्य विशाल जीव को, जिसने इस पहल में भाग लेने के लिए सहमति जताई, और उनके स्वभाव को, क्योंकि व्हेल-जन में “300% का प्रेम गुणवत्ता (LQ)” होता है, जैसा कि प्रिय गुरुवर, आपने 2009 में ताइचुंग में एक सम्मेलन में पहले ही उल्लेख किया था। पशु-जन संवादकर्ताओं ने भी प्रेम की इस शक्ति के बारे में बताया है। इसी निस्वार्थ प्रेम के कारण, प्राचीन काल से अनेक संस्कृतियों में व्हेल-जनों को समुद्र में संकटग्रस्त अनगिनत लोगों को बचाने के लिए कृतज्ञता से सम्मानित किया गया है। और जैसा कि अभियान के निजी प्रारंभकर्ता ने कहा, “यह एक जीवन बचाने की बात है, और मानवता के लिए हमें ऐसा करने के लिए हमेशा प्रेरित किया जाता है; यह कुछ आदिम है, और यह आदिम गुण एक बार फिर सामने आया है।” पुनःएकीकृत तीन परम शक्तिशाली को धन्यवाद, प्रेम और प्रशंसाएँ। जर्मनी से एक शिष्याकोमल दिलवाली जर्मन क्वान यिन परिवार की सदस्या, टिम्मी या होप नामक हंपबैक व्हेल-जन, जो अब दिवंगत हो चुका है, के बचाव पर आपके दृष्टिकोण के लिए धन्यवाद। आपके लिए यहाँ गुरुवर का एक अंतर्दृष्टिपूर्ण जवाब है:“स्नेहपूर्ण परमेश्वर की शिष्या, आपकी प्रेमपूर्ण भावना की अभिव्यक्ति पढ़ना बहुत ही हृदयस्पर्शी है! यदि पूरी दुनिया किसी भी पशु-जन के साथ-साथ पूरे ग्रह की विभिन्न प्रजातियों की ऐसी गहरी देखभाल करे, तो हम संतत्व के योग्य होंगे, और हम सब यहीं रहेंगे जैसे यह पृथ्वी स्वर्ग बन जाती है! और आनंदपूर्वक रहने के लिए हमें कहीं और की आवश्यकता नहीं होगी! संत-स्वभावी प्रेम और बलिदान के ऐसे उदाहरण की याद से मेरा दिल दुखता है और मेरी आंखों से आंसू बहते हैं! प्रेममय व्हेल-जन, टिम्मी या होप, मानवता को जागृत करने के प्रयास में अपना जीवन बलिदान करने के लिए तैयार था। जैसा कि आपने सुप्रीम मास्टर टीवी पर कई बार देखा है, जब मनुष्य किसी खतरे या संकट में पड़े पशु-जन की सहायता करते हैं, तो वे उत्थान और शांति अनुभव करते हैं। आशा है कि आपके जर्मन सह-नागरिकों के समन्वित बचाव प्रयासों ने उन्हें हर जीवन की पवित्रता याद दिलाई होगी, जिनमें सघन रूप से पाले जाने वाले पशु-जन के जीवन भी शामिल हैं। देश ने टिम्मी के लिए अपना दिल खोला – उस अनुभव के जरिए, कामना है कि वे सभी पशु-जन से प्रेम करने और उनकी रक्षा करने में मिलने वाली गहरी शांति और खुशी को समझ पाएँ। आप और गरिमामय जर्मनी पृथ्वी पर परमेश्वर के प्रेम की निरंतर उपस्थिति महसूस करें। मैं आपको प्रेम और एक स्नेहपूर्ण आलिंगन भेज रही हूं!”











