खोज
हिन्दी
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
शीर्षक
प्रतिलिपि
आगे
 

बाबा वंगा: प्रिय रहस्यवादी और दिव्यदर्शी, 2 का भाग 2

विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
जब बाबा वांगा ने किसी व्यक्ति को देखा, तो उनका पूरा जीवन एक ज्वलंत फिल्म के दृश्यों की तरह उनके सामने प्रकट हो गया। वह अपने आस-पास की हर चीज़ से निकलने वाले संदेसों को पढ़ सकती थी - पशु-जनों ,पौधे, अंतरिक्ष और चट्टानें भी। बाबा वंगा का मानना ​​था: "हर चीज़ जीवंत है, और कोई 'निर्जीव प्रकृति' नहीं है - हर चीज़ एक श्रेष्ठ संगठन और ज्ञान के अधीन है।" “कुछ और भी है - जब रात में शांति होती है, तो मुझे ब्रह्मांडीय ध्वनियाँ भी सुनाई देती हैं। मैं सुनती हूं कि कैसे ब्रह्मांडीय घंटियां हर घंटे बजती हैं और जो कुछ भी जीवित है वह इस लय को कैसे प्रतिबिंबित करता है। यही कारण है कि फूल को पता होता है कि कब मुंह खोलना है, या मुर्गा कभी गलती नहीं करता कि उन्हें किस समय बांग देनी है।”

एक दिन, बाबा वांगा ने सोवियत संघ के शासक की मृत्यु तिथि की भविष्यवाणी की, एक भविष्यवाणी जिसकी गूंज पूरे शहर में सुनाई दी और जल्द ही उन्हें जेल में डाल दिया गया।व छह महीने बाद उन्हें रिहा कर दिया गया, जब भविष्यवाणी सच हो गई। 1967 में, बल्गेरियाई सरकार ने बाबा वंगा को राज्य का आधिकारिक कर्मचारी बना दिया, न केवल उनकी असाधारण क्षमताओं को पहचानते हुए, बल्कि उनके द्वारा अपने नागरिकों को प्रदान की जा रही जबरदस्त सेवा को भी सम्मान दी।

31 जनवरी, 2023 को हमारी परमप्रिय र सुप्रीम मास्टचिंग हाई (वीगन) ने बाबा वंगा की भविष्यवाणियों का उल्लेख किया। “ ओह, बाबा वंगा। उन्होंने कई सटीक चीजों की भविष्यवाणी की। और लोगों द्वारा कही गई अन्य बातें सही नहीं थीं, लेकिन ऐसा इसलिए था क्योंकि स्वर्ग ने हस्तक्षेप किया था। सभी साधु-संत और दुनिया के सभी अच्छे लोग प्रार्थना कर रहे थे। इसलिये वह कम हो गया, या शून्य हो गया। इसलिए हमें हमेशा ईश्वर को धन्यवाद देना चाहिए कि हमारी प्रार्थनाएँ सुनी गईं, और स्वर्ग हस्तक्षेप करता है और मदद करता है। ”

बाबा वंगा की अन्य भविष्यवाणियों में एक जमे हुए वायरस शामिल है जो जलवायु परिवर्तन के कारण बाहर आएगा और साइबेरिया में पाया जाएगा; तेल उत्पादन की समाप्ति और सौर ऊर्जा की ओर कदम; और 2028 में विश्व भुखमरी का अंत। एक अन्य भविष्यवाणी में कहा गया है कि 2100 में, पृथ्वी का अंधेरा भाग एक कृत्रिम सूर्य द्वारा रोशन किया जाएगा, और इसके तुरंत बाद, मनुष्यों के पास मुख्य रूप से कृत्रिम शरीर होंगे, जो प्रभावी रूप से साइबोर्ग बन जाएंगे। अपने पूरे जीवनकाल में, बाबा वंगा ने भविष्यवाणियों की एक उल्लेखनीय श्रृंखला प्रस्तुत करना जारी रखा जो वर्ष 5079 तक फैली हुई थी।

बाबा वंगा ने ईश्वर में आस्था और विश्वास के महत्व पर महत्वपूर्ण जोर दिया, जो हमारे उद्धार के लिए आवश्यक है। “मैं जानती हूं कि ईश्वर अग्नि और ज्योति हैं! ईश्वर एक ज्योगि मण्डल है - उनका कोई चेहरा या कोई विशिष्ट छवि नहीं है।'' “यदि आपके पास कोई चर्च नहीं है, तो आकाश भी एक चर्च है। आकाश के नीचे जाओ, और प्रार्थना के लिए अपना मन को खोलो, और ईश्वर को धन्यवाद दो।

“ ईसा मसीह एक बार फिर सफेद कपड़े पहनकर धरती पर आएंगे। वह समय आ रहा है जब कुछ लोग अपने दिलों में यीशु मसीह की वापसी को महसूस करना शुरू कर देंगे। हिमालय में अब नये मसीहा सिखाये जा रहे हैं। वह नई सदी के मध्य में आएंगे। एक नये युग की शुरुआत हो रही है। ”

प्रिय बाबा वांगा का 11 अगस्त 1996 को निधन हो गया। अपने प्रस्थान से पहले अपने आखिरी साक्षात्कार में, उन्होंने दुनिया को एक मार्मिक संदेश देते हुए कहा, "एक-दूसरे से नफरत मत करो, क्योंकि आप सभी मेरे बच्चे हो!"
और देखें
सभी भाग (2/2)
1
एक संत का जीवन
2023-11-26
7384 दृष्टिकोण
2
एक संत का जीवन
2023-12-03
6201 दृष्टिकोण
और देखें
नवीनतम वीडियो
सौंदर्यवादी क्षेत्रों के बीच एक यात्रा
2026-11-10
1414 दृष्टिकोण
मास्टर और शिष्यों के बीच
2026-11-10
2028 दृष्टिकोण
36:34

उल्लेखनीय समाचार

1082 दृष्टिकोण
उल्लेखनीय समाचार
2026-11-09
1082 दृष्टिकोण
मास्टर और शिष्यों के बीच
2026-11-09
2445 दृष्टिकोण
7:17

No-Pain and Have-Pain Foods, Part 41

1576 दृष्टिकोण
शॉर्ट्स
2026-11-09
1576 दृष्टिकोण
3:40

No-Pain and Have-Pain Foods, Part 42

1312 दृष्टिकोण
शॉर्ट्स
2026-11-09
1312 दृष्टिकोण
साँझा करें
साँझा करें
एम्बेड
इस समय शुरू करें
डाउनलोड
मोबाइल
मोबाइल
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
मोबाइल ब्राउज़र में देखें
GO
GO
ऐप
QR कोड स्कैन करें, या डाउनलोड करने के लिए सही फोन सिस्टम चुनें
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
Prompt
OK
डाउनलोड