विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास जकार्ता, इंडोनेशिया के फ़जर से इंडोनेशियाई भाषा में एक हार्टलाइन है, जिसके साथ बहुभाषी उपशीर्षक हैं:राजाओं के राजाओं के राजाओं के राजा, सुप्रीम मास्टर चिंग हाई जी और सुप्रीम मास्टर टीवी के लगनशील तथा प्रिय टीम। मैं अपना परिचय देना चाहता हूँ, मैं इंडोनेशिया के जकार्ता से एक दीक्षित हूँ। मुझे अपना आंतरिक दर्शन साझा करने की अनुमति दें। क्वान यिन ध्यान करते समय मुझे मदर मैरी की उपस्थिति का अनुभव हुआ। मैंने उनका ओढ़ा हुआ घूँघट देखा, पर उनका चेहरा नहीं देख सका।तब मैंने पूछा, “पवित्र माता मैरी, मुझे आपकी उपस्थिति अनुभव हो रही है, फिर भी मैं आपका चेहरा क्यों नहीं देख पा रहा?” मदर मैरी ने जवाब दिया, “प्रिय, ऐसा इसलिए है क्योंकि कर्म के बंधन अभी पर्याप्त नहीं हैं।”फिर मैंने पूछा, “हे पवित्र माता मैरी, मेरी प्रिय गुरुवर, सुप्रीम मास्टर चिंग हाई जी को इस पृथ्वी को निरंतर बचाने के लिए स्वेच्छा से कष्ट सहते देखकर आपको कैसा लगता है?” मदर मैरी ने जवाब दिया, “वह मेरी पुत्री हैं, वह मेरे पुत्र हैं, वे दोनो एक हैं।”फिर मैंने एक ऐसी बात के बारे में पूछा, जिस पर विजय पाना मुझे कठिन लगता है— वह है अहंकार: “माता मैरी, परम ईश्वर ने आपको परम ईश्वर के पुत्र, प्रभु यीशु मसीह को गर्भ में धारण करने और उनका पालन-पोषण करने के लिए चुना था; उस पवित्र उद्देश्य के लिए चुने जाने के बावजूद आपमें अहंकार कैसे नहीं था?” मदर मैरी ने फिर धैर्यपूर्वक उत्तर दिया, “पहले, जैसे फ़र्श पर पानी गिरता है, हमें तुरंत कपड़े से इसके हर बूँद को सोखकर उसे साफ़ करना पड़ता है। उसी प्रकार, अहंकार से उत्पन्न बातें— जैसे घमंड या स्वयं को शक्तिशाली अथवा श्रेष्ठ मानने—इनके प्रकट होते ही पहले उन्हें पहचानना और तुरंत मिटा देना चाहिए, ताकि वे हमारे भीतर न रहें। इसके अतिरिक्त, इसे इस नजरिए से क्यों देखें कि महान हम हैं? इस नजरिए को परम ईश्वर के प्रति कृतज्ञता और पूर्ण समर्पण में बदलें। हमें सर्वशक्तिमान ईश्वर का आभारी होना चाहिए कि उन्होंने हमें अपना विस्तारित हाथ बनाने में योग्य समझा। यह अहंकार नहीं, बल्कि कृतज्ञता और समर्पण का विषय है।”मैं समझता हूँ कि अहंकार अत्यंत खतरनाक है; जैसा कि गुरुवर ने एक बार समझाया था, अहंकार एक जाल है, जो हमें निचले स्तर पर गिरा देता है। यह जाल अत्यंत सूक्ष्म है और अकसर इसका पता ही नहीं चलता। सचमुच, अहंकार को पूरी तरह त्यागना आसान नहीं है; यह एक अनवरत संघर्ष है, जिसमें अहंकार के जाल में फँसने से बचने के लिए निरंतर सतर्कता आवश्यक है। गुरुवर, आपने हमारे लिए जो कुछ भी किया है और हमें सही मार्ग और गलत मार्ग के बारे में निरंतर याद दिलाई, इन सबके लिए आपका धन्यवाद। सर्वशक्तिमान ईश्वर सदा गुरुवर की रक्षा करें। जकार्ता, इंडोनेशिया से फ़जरनिष्ठावान फ़जर, अपना आंतरिक दर्शन साझा करने के लिए धन्यवाद। मदर मैरी से आपको मिली सलाह अमूल्य है। हमें सदैव आत्मनिरीक्षण करके अपनी मंशा को समझना चाहिए, यह सुनिश्चित करने के लिए कि हमारा अहंकार हमें सत्य से दूर न भटका दे। आप और अद्भुत इंडोनेशिया स्वर्ग के अनंत प्रकाश की महिमा में आनंदित रहें, सुप्रीम मास्टर टीवी टीमसाथ में, गुरुवर आपको यह प्रेमपूर्ण संदेश भेजते हैं: “उदार फ़जर, आपकी निष्ठावान क्वान यिन साधना और प्रगति से परमेश्वर प्रसन्न हैं और मुझे भी आप पर गर्व है। मदर मैरी का आपका आंतरिक दर्शन सर्वोत्तम जीवन जीने के विषय में कई महत्वपूर्ण बातें प्रकट करता है। यह पहचानना महत्वपूर्ण है कि केवल परमेश्वर ही महान हैं और हम तो केवल विनम्र साधन हैं। यदि हम वास्तव में देखें, तो यह शरीर विशाल ब्रह्मांड में धूल का बस एक सूक्ष्म कण है। स्वयं को समग्र से अधिक महत्वपूर्ण मानना हमारी धारणा को इस प्रकार विकृत करता है कि हम ब्रह्मांड में अपना उचित स्थान नहीं देख पाते। एकत्व में, हम अपने वास्तविक स्वरूप का अनुभव कर सकते हैं। इससे हम दूसरों को भी उनके वास्तविक स्वरूप में देख पाते हैं और सच्चा प्रेम, समझ और करुणा उत्पन्न होती है। हमें जो बनना चाहिए वही बनने के लिए, परम ईश्वर के समक्ष विनम्रता आवश्यक है। कामना है कि आप और इंडोनेशिया के मेहमाननवाज़ लोग परम ईश्वर की करुणा को अपने माध्यम से प्रवाहित होने दें, ताकि संसार को स्वस्थ बनाने में मदद मिल सके। घर वापसी की यात्रा में आपको मजबूत बनाने के लिए मैं अपना शाश्वत प्रेम भेज रही हूँ!”











