विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास इंडोनेशिया के जकार्ता के एक शिष्य से इंडोनेशियाई भाषा में एक हार्टलाइन है, कई भाषाओं में उपशीर्षकों के साथ:मेरे परम प्रिय पवित्र गुरुवर, सुप्रीम मास्टर चिंग हाई जी। कृपया मुझे अपना परिचय देने दें: मैं जकार्ता, इंडोनेशियासे एक दीक्षित हूँ। कृपया मुझे दीक्षा से पहले और बाद में मिले अपने आंतरिक दर्शनों को साझा करने की अनुमति दें। क्वान यिन दीक्षा प्राप्त करने से पहले मैं श्वास-आधारित विधि से ध्यान करता था। उस विधि से ध्यान करते समय मुझे अकसर बाधाओं का अनुभव होता था। एक बाधा मुझे अब भी स्पष्ट रूप से याद है: श्वास विधि से ध्यान करते समय मुझे लगा कि किसी “आत्मा” ने मेरी बाईं कलाई कसकर पकड़ ली थी; वह अनुभव अत्यंत चौंकाने वाला और डरावना था। मैंने अकसर सुना था कि एक सच्चे गुरु के बिना ध्यान करना खतरनाक होता है, उस अनुभव से और भी स्पष्ट हो गया कि वास्तव में अनेक बाधाएँ उत्पन्न होती हैं, जिन्हें हम सँभाल नहीं सकते। केवल एक सच्चे गुरु की सुरक्षा ही हमारी रक्षा कर सकता है।फिर क्वान यिन दीक्षा प्राप्त करने से कुछ समय पहले मुझे एक और आंतरिक दर्शन मिला। ध्यान करते समय मैंने आपका नाम जपा, मेरे सच्चे गुरुवर। उस ध्यान के दौरान मैंने गुरुवर को अत्यंत उज्ज्वल प्रकाश के रूप में अंतरिक्ष में उड़ते देखा, उनकी गति पृथ्वी की किसी भी चीज़ से बहुत अधिक तेज़, मानो प्रकाश की गति जैसी थी। गुरुवर के साथ कई अन्य नीले प्रकाश भी थे, जिन्हें मैंने गुरुवर की सहायता करने वाले देवदूत समझा। गुरुवर और देवदूत पृथ्वी पर प्रहार करने वाली “बुरी” या नकारात्मक शक्तियों को पीछे धकेल रहे थे। गुरुवर उन “बुरी” शक्तियों को पृथ्वी तक पहुँचने से रोकने के लिए लड़ रहें थे। यह देखकर मैं अत्यंत विस्मित और भावविभोर हो गया। गुरुवर, आप जन्म-जन्मांतर से इस धरती को बचाने के लिए निरंतर काम करते आ रहें है। मौन और अदृश्य रहकर भी आप हम, पृथ्वी के प्राणियों की सहायता करते हुए कभी नहीं थकते। इस कारण दीक्षा लेने और आपका शिष्य बनने का मेरा संकल्प और भी दृढ़ हो गया।फिर दीक्षा के बाद, क्वान यिन ध्यान में मैंने देखा कि नरक के अधिकारी नरक का विस्तार करने के लिए नई “भूमि” खोज रहे थे। नरक स्वयं असीम है; पृथ्वी के मानकों से हम नरक की विशालता की कल्पना भी नहीं कर सकते। वह वास्तव में अत्यंत विशाल और भयावह है। लेकिन नरक की इतनी विशालता भी सभी आत्माओं को समाहित करने के लिए पर्याप्त नहीं है, इसलिए इसे और विस्तृत करना पड़ रहा है। हे गुरुवर, आप कीचड़ से अछूते कमल की भाँति निर्मल हैं; नरक कभी खाली नहीं होता और मनुष्य अनेक पाप करते रहते हैं और अपनी पृथ्वी को नष्ट करते रहते हैं, फिर भी आप सभी आत्माओं को बचाने के प्रयासों से कभी विश्राम नहीं करते। आप कभी हार नहीं मानते। आपका धन्यवाद, गुरुवर; मैं सदा आपके स्वास्थ्य और खुशी के लिए प्रार्थना करता हूँ। जकार्ता, इंडोनेशिया से आपका शिष्यपरमेश्वर के स्नेहपूर्ण शिष्य, अपने आंतरिक दर्शन साझा करने के लिए धन्यवाद। यह दूसरों को गुरुवर की असीम करुणा समझने में मदद करते हैं।गुरुवर आपको यह स्नेहपूर्ण संदेश भेजते हैं: “परमेश्वर के गुणग्राही शिष्य, यह अच्छा है कि आपने अनुभव के माध्यम से स्वयं ध्यान करने और एक जीवित संबुद्ध गुरु के मार्गदर्शन में ध्यान करने का अंतर पहचाना और समझा। एक सच्चे गुरु के साथ आप चौबीसों घंटे सुरक्षित रहते हैं, केवल ध्यान के समय ही नहीं, बल्कि जीवन के हर क्षण में। इसके अतिरिक्त, एक संबुद्ध गुरु के मार्गदर्शन के बिना आप तीन मायावी लोकों से मुक्त नहीं हो सकते, इसलिए यदि आप सर्वोच्च चेतना तक पहुँचना चाहते हैं, तो आपको एक पूर्णतः आत्मज्ञानी गुरु खोजना ही होगा। आशा है कि आपकी कहानी सुनने वाले लोग एक सत्गुरु के साथ साधना और दीक्षा प्राप्त करने के महत्व के प्रति जागृत होंगे। कामना है कि आप और इंडोनेशिया के उदार लोग अपने भीतर के दिव्य प्रकाश के प्रति जागृत हों और परमेश्वर के पास अपने घर लौटने का मार्ग पाएँ। मेरा प्रेम आपको जीवन की सभी बाधाओं से पार ले जाएगा। मैं आपको हमेशा प्रेम करती हूँ, परमेश्वर की कृपा में!”











