विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब दक्षिण अफ्रीका में एक शिष्य से एक हार्टलाइन है:नमस्कार गुरुवर, मैं 1999 में दक्षिण अफ्रीका के डरबन में एक सत्संग के दौरान गुरुवर से मिला था और पिछले अक्टूबर को मुझे गुरुवर से दीक्षा प्राप्त हुई। मैं पवित्र दीक्षा के उपहार के लिए आपको धन्यवाद देना चाहता हूँ। मुझे अपने दैनिक क्वान यिन ध्यान बहुत प्रिय है। मैं आशा करता हूँ कि परमेश्वर आपको सदा स्वस्थ और सुखी रखें, और निकट भविष्य में मैं आपको फिर देख सकूँ। गुरुवर, आपको आशीष मिले। दक्षिण अफ्रीका से आपका शिष्यभाग्यशाली परमेश्वर-शिष्य, आपके हार्टलाइन के लिए धन्यवाद। गुरुवर आपको यह प्रेमपूर्ण संदेश भेजतें हैं:“कृतज्ञ परमेश्वर-शिष्य, क्वान यिन परिवार में आपका स्वागत है! हमें अत्यंत खुशी है कि आप हमारे साथ जुड़ गए हैं। अच्छी तरह साधना करें और आपके दिन चमत्कारों से भर जाएँगे। इस अनमोल उपहार का आनंद लें और इस संसार में एक प्रकाश बनें, जिसे इसकी बहुत आवश्यकता है। आप और दक्षिण अफ्रीका के जीवंत लोग इस जीवन में हर कदम पर परमेश्वर की अनंत कृपा के मार्गदर्शन अनुभव करें। मैं आपको अपार प्रेम और आशीषें भेज रही हूँ!”











