विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब औलासी (वियतनामी) भाषा में एक हार्टलाइन है, बहुभाषी उपशीर्षकों के साथ, जिसे वियतनाम भी कहे जाने वाले औलाक के नोक क्विन्ह ने भेजा है:परम प्रिय एवं पूजनीय गुरुवर टिम क्वो टू और सुप्रीम मास्टर टेलीविज़न की संत-स्वभावी टीम, मैं एक सह-अभ्यासी हूँ। मुझे दिसंबर 2025 में क्रिसमस के दौरान औलाक (वियतनाम) के एक ध्यान केंद्र में क्वान यिन ध्यान रिट्रीट में भाग लेने का सौभाग्य मिला था।जब मैं आंतरिक स्वर्गीय प्रकाश पर ध्यान कर रही थी, मैंने गुरुवर को ऊपर से उतरते देखा, वे एक विशाल, तेजस्वी और निर्मल श्वेत प्रकाश से घिरी थीं, जिसे मैं शब्दों में पूरी तरह वर्णित नहीं कर सकती। गुरुवर ने मुझे मेरी छोटी उंगली के सिरे के आकार का एक रत्न दिया, जो श्वेत रंग का था और एक उज्ज्वल आभा से घिरा हुआ था। उस क्षण मुझे डर लगा कि कहीं शायद वे वास्तविक गुरुवर न हो, इसलिए मैंने गुरुवर के नाम “टिम क्वो टू” का जाप किया, फिर “नमो सुप्रीम मास्टर चिंग हाई,” उसके बाद पवित्र नाम, और अंत में गिफ्ट का जाप किया। फिर गुरुवर ने मुझसे कहा कि यह सच्चा है। तभी मुझे सचमुच विश्वास हुआ। मेरे आँसू अनियंत्रित रूप से बहने लगे, और अत्यधिक आनंद से मैं पूरी रात रोती रही — इतना कि अगले दिन मेरी आँखें सूज गईं। गुरुवर ने मुझसे पूछा, “आप कहाँ से हैं?” मैंने जवाब दिया, “मैं (…) से हूँ" गुरुवर ने कहा, “यह उपहार विशेष रूप से **** (...) के लिए है, और विशेष रूप से औलाक (वियतनाम) देश को सम्मान दिलाने के लिए है।” गुरुवर ने मुझे सातवाँ उपहार भी प्रदान किया। गुरुवर ने उन्हें औलासी (वियतनामी) में लिख दिया, जिसमें दो शब्द थे, जिन्हें मैं यहाँ लिखने का साहस नहीं कर सकती।यहाँ, मैं यह भी साझा करना चाहूँगी कि 2020 में, न्यू लैंड आश्रम में, गुरुवर ने मुझे 50 अमेरिकी डॉलर दिए थे। तब से, मैंने बहुत सौभाग्य का अनुभव किया है। महामारी के दौरान, जब सभी रेस्तरां बंद थे, तब भी मैं वीगन भोजन को डिब्बों में पैक करके स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुँचाकर बेच पाई थी। परिणामस्वरूप, मैं अपने सभी ऋण चुका सकी, मेरा व्यवसाय दिन-ब-दिन बेहतर होता गया, और अब यह बहुत अच्छा चल रहा है। दो सह-साधकों ने, जिन्होंने गुरुवर से प्राप्त मेरा धनराशि वाला उपहार देखा था, अपने वीगन भोजन व्यवसायों में भी सुधार अनुभव किया, और अब वे भी बहुत अच्छा कर रहे हैं।मैं गहराई से गुरुवर के प्रति कृतज्ञ हूँ, मेरे और औलाक (वियतनाम) के प्रति आपके प्रेम के लिए। मैं सच्चे मन से कामना करती हूँ कि गुरुवर शीघ्र ही अपना मिशन पूर्ण कर लें, और विश्व वीगन, विश्व शांति शीघ्र ही पृथ्वी पर आ जाए। औलाक (वियतनाम) से नोक क्विन्हशुद्ध-हृदयी नोक क्विन्ह, अपने आध्यात्मिक एवं जीवन अनुभवों को सुनाने के लिए आपको धन्यवाद, जो दिखाते हैं कि हमारे प्रिय गुरुवर कैसे इतने अनेक तरीकों से सभी सत्वों पर आशीर्वाद बरसाते हैं। उनका प्रेम वास्तव में असीम है। आप और उन्नत औलाक (वियतनाम) सर्वशक्तिमान ईश्वर की कृपा से धन्य होते रहें, सुप्रीम मास्टर टीवी टीमसाथ में, गुरुवर आपकी प्रगति की प्रशंसा करते हैं: “उदार नोक क्विन्ह, एक लगनशील परमेश्वर के शिष्य को देखना आनंददायक है, जिसने दैनिक क्वान यिन अभ्यास के जरिए बहुत ज्ञान प्राप्त की हो। यह आपके लिए बहुत लाभकारी है। शुद्ध और सच्ची आस्था हमेशा और अधिक दिव्य आशीष और प्रज्ञा को आकर्षित करते हैं। अपने आंतरिक गुरुवर के मार्गदर्शन का अनुसरण करना, समूह ध्यानों और रिट्रीट में भाग लेना, खुदको मिले आशीर्वादों का कृतज्ञता से सम्मान करना — ये सब आपने स्वयं चुना है। अब, भौतिक इच्छाओं से ऊपर अपनी आध्यात्मिक आवश्यकताओं को रखने के कारण, वीगन भोजन तैयार करने के आपके नेक व्यवसाय में स्वर्गीय इनाम आपके आनंद के लिए मिले हैं। कामना है कि आप और उद्यमशील औलासी (वियतनामी) लोग दिव्य प्रकाश में सदा आशीषित रहें। आपको और औलाक (वियतनाम) को प्यार।”











