विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब नेपाल की समीरा से नेपाली भाषा में एक हार्टलाइन है, कई भाषाओं में उपशीर्षक के साथ,हे परम प्रिय गुरुवर! मैं खुद को अत्यंत भाग्यशाली मानती हूँ कि मेरा जन्म नेपाल की इस पवित्र भूमि में हुआ, जहाँ करुणा के सागर, शाक्यमुनि बुद्ध, का जन्म हुआ था — जिन्हें विश्व भर में "एशिया के प्रकाश" के रूप में सम्मानित किया जाता है। उनके जन्मदिन के इस पावन अवसर पर, मैं अपनी श्रद्धा के प्रतीक के रूप में, विश्व के सर्वश्रेष्ठ चैनल, सुप्रीम मास्टर टेलीविजन को अपने हृदय की भावनाएँ एक छोटी सी कविता के रूप में अर्पित करते हुए अत्यंत हर्षित हूँ। जो इस प्रकार है:कविता:हे शांति के अग्रदूत, श्री भगवान बुद्ध! हे हृदयेश्वर, हे कृपा निधान!! प्रेम-भाव से विनती करते हुए, मैं सदा मंगल गान गाती हूँ! आपके श्रीचरणों में शीश झुकाकर, मैं आपको शत्-शत् प्रणाम करती हूँ!तिनके की तरह राजसी सुख को त्याग दिया, और आंतरिक शांति की खोज में निकल पड़े। वर्षों तक तप की अग्नि में तपकर, आपने आत्मज्ञान की अनुभूति प्राप्त की। पंचशील का उपदेश सुनाकर, सभी के ज्ञान-चक्षु खोल दिए। विश्व को शांति का पाठ पढ़ाया, और असंख्य सत्वों को भवसागर से पार किया।किंतु विज्ञान के चमत्कारों ने, शाश्वत सुख को सबने भुला दिया। लोहे की मशीनों के एक पिंजडे में, इंसान भी बस एक यंत्र बन रह गया। भावशून्य! विवेकशून्य! प्रगति और विकास के नाम पर, मानव ने संहारी 'एटम' बनाया! धनी-निर्धन और धर्म के नाम पर, इनंसानों ने आपस में भाई-भाई को लड़ा दिया।हे रोम-रोम में आनंद भरने वाले, हे दुःख और संताप को हरने वाले, हे भगवान बुद्ध! कृपा कर प्रेम-रस बरसाएँ।संसार की द्वेष और क्लेश को मिटा दें। पिशाच समान आचरण वाले मानव को, पुनः मानव बना दें। शांति, केवल शांति की सरिता बहने दें। धन्यवाद। नेपाल से समीराप्रतिभाशाली समीरा, पूज्य शाक्यमुनि बुद्ध (वीगन) के सम्मान में अपनी हृदयस्पर्शी कविता और चित्र साँझा करने के लिए धन्यवाद। प्रत्येक पंक्ति को पढ़ते समय, व्यक्ति रुकने, गहरी साँस लेने और उन अनगिनत जीवों की सुंदरता को याद करने के लिए विवश हो जाता है, जिन्हें उन्होंने प्रकाशित किया है। गुरुवर प्रसन्नता से आप के साथ कुछ दयालु शब्द साँझा करते हैं:"श्रद्धालु समीरा, धन्यवाद मेरी प्रिय, इतनी सुंदर कविता के लिए, जिसके प्रत्येक शब्द इतनी बारीकी से बुने गए हैं। विश्व के आदरणीय भगवान शाक्यमुनि बुद्ध (वीगन) के प्रति आपकी शुद्ध हृदयी भक्ति और आपके द्वारा अर्पित किए गए इस भावपूर्ण श्रद्धा-सुमन के लिए धन्यवाद, जिनकी इस पृथ्वी पर उपस्थिति समस्त जीवों के लिए एक असीम आशीर्वाद है। एक सच्चा आध्यात्मिक साधक विनम्रता के साथ मार्ग पर चलता है, और पहचान या प्रतिफल की इच्छा के बिना, भीतर मौनता में सत्य के साक्षात्कार की तलाश करता है। हम समझते हैं कि अंतर्मन की यात्रा ही सभी तीर्थयात्राओं में सर्वोच्च है। क्वान यिन साधना के माध्यम से आगे अधिक संबोधि प्राप्त करने की आपकी खोज में आपको मेरी ओर से ढेरों शुभकामनाएँ, जो आपको प्रेमपूर्वक प्रदान किया गया एक पवित्र उपहार है। सचेतनता और आंतरिक शांति की यह यात्रा आपको और धर्म-प्रेमी नेपाल के लोगों को प्रेरित करे। आपको ढेर सारा प्यार।"











