खोज
हिन्दी
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
शीर्षक
प्रतिलिपि
आगे
 

जलवायु परिवर्तन अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन, 18 का भाग 17

विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
इस एपिसोड में, पैनलिस्ट और दर्शक स्वास्थ्य, करुणा और पर्यावरणीय जागरूकता को बढ़ावा देने में कलाकारों, मीडिया और जीवनशैली के विकल्पों की भूमिका पर चर्चा करते हैं।

(दर्शकों से कुछ अंतिम प्रश्न पूछे जाने बाकी हैं।) और पहला है पेशेवर स्टंटमैन रॉबर्ट अलोंज़ो का है।)

Robert: यह प्रश्न मास्टर चिंग हाई और जॉन राट्ज़ के लिए है। कलाकारों और मनोरंजनकर्ताओं अपने प्रभाव का उपयोग किस प्रकार कर सकते हैं ताकि जीवन को पवित्र बनाना और जीवन को संरक्षित करना कूल और शानदार बन जाए? क्या मशहूर हस्तियां मानवता के शांति और करुणा से भरे विश्व की ओर विकास में एक महत्वपूर्ण अंग हैं? धन्यवाद। (मैं चाहुंगी जॉन जवाब दें। (हाँ!) वह होशियार और शानदार है।

John: बहुत-बहुत धन्यवाद। इस प्रश्न के कई पहलूओं हैं। मुझे व्यक्तिगत रूप से लगता है कि हमारी संस्कृति में, हम मशहूर हस्तियों पर बहुत अधिक जोर देते हैं और सुप्रीम मास्टर जैसे लोगों पर पर्याप्त ध्यान नहीं देते हैं जो सभी जगहों जाकर अच्छा काम कर रहे हैं। यह एक बहुत बड़ी, बड़ी आबादी है, और बहुत से लोग अच्छा काम कर रहे हैं लेकिन उन्हें पहचान नहीं मिल रही है। (सच है। यह सच है।)

और यहीं से मैं मीडिया मूल्यों में बदलाव की बात करता हूँ – हमें उन आम लोगों को अधिक सम्मान देना शुरू करना होगा जो अच्छा काम कर रहे हैं और उन्हें आदर्श के रूप में प्रस्तुत करना होगा... क्यूंकि क्योंकि मुझे नहीं लगता कि इस कमरे में कोई ऐसा व्यक्ति है जिसे यह बहुत ही आकर्षक, सहायकारक और प्रेरणादायक न लगे, जब हम उन लोगों के बारे में सुनते हैं, चाहे वे भारत में या अफ्रीका में या यूरोप में या अन्य देशों (महाद्वीपों) में हों, जो सड़कों पर उतरकर जो भी समस्याओं हों उससे जुड़ते हैं और उन्हें बेहतर बनाने के लिए काम करते हैं।

और इस मामले में मशहूर हस्तियां जिस तरह से मददगार हो सकती हैं, मैं उन्हें एक तरह से संक्रमणकालीन मानता हूं, क्योंकि अभी भी बहुत से लोग मशहूर हस्तियों पर ध्यान देते हैं। और जब तक हम अपनी चेतना और दृष्टिकोण को उन चीजों की ओर नहीं बदलते जिन्हें हम वास्तव में महत्व देते हैं, तब तक मशहूर हस्तियां अपनी स्वीकृति की मुहर लगाने के लिए मौजूद रह सकती हैं। मैं आपको एक उदाहरण दे सकता हूँ। मेरे मित्र, जिम कैरी, सक्रियतावाद में सबसे आगे हैं। वह आंग सान सू की के बहुत बड़े समर्थक थे, और वह अभी काम कर रहे हैं। मुझे यह बात पता नहीं थी, और आपमें से कुछ लोगों को शायद पता होगा, कि चावल की फसलें पर्यावरण में भारी मात्रा में मीथेन का उत्सर्जन करती हैं। और जिम अब एक ऐसी चावल परियोजना पर काम कर रहा है जिससे चावल की एक ऐसी किस्म तैयार की जा सकेगी जो कम मात्रा में गैस उत्सर्जित करे और मीथेन की समस्या में योगदान न दे।

इसलिए, इस समय मशहूर हस्तियां एक प्रकार की स्वीकृति देने के मामले में मूल्यवान हैं। लेकिन मुझे लगता है, फिर से हमें इसे धीरे-धीरे समाप्त करने की आवश्यकता है और हम सभी को और दुनिया भर के अन्य लोगों को, जो इस काम में भाईयों-बहनों की तरह लगे हुए हैं, दूसरों के लिए ध्यान में लाने की आवश्यकता है।

(हमारा अगला प्रश्न स्पाइस विलियम्स-क्रॉस्बी की ओर से है।)

Spice: मैं स्पाइस विलियम्स-क्रॉस्बी हूँ। (नमस्ते।) और एक अभिनेत्री, स्टंटवुमन और मार्शल आर्टिस्ट होने के अलावा, मैं पिछले 30 सालों से ऑर्गेनिक वीगन हूं, विकल्पों को मिलाती हूं। (वाह!) और मैं पहली वीगन बॉडीबिल्डर भी थी जिसने बिना किसी दवा या पशु-संबंधी उत्पाद के 315 पाउंड(~ 143 किलोग्राम) का स्क्वाट और 235 पाउंड का बेंच प्रेस किया था। (वाह वाह! यह संभव है। (उन्हें देखो।)

मास्टर चिंग हाई, आप कैसे हैं? (नमस्कार।) मैं सबसे पहले यह कहना चाहूंगी कि अमेरिका में कैंसर, हृदय रोग, मधुमेह, मोटापा और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों में सबसे अधिक नुकसान होता है, और हमारे देश में चिकित्सा उपचार तीसरा सबसे बड़ा जानलेवा कारक है। मेरा मानना ​​है कि बीमारियाँ विषाक्त वातावरण से उत्पन्न होती हैं, फिर भी हमारा एफडीए, हमारी दवा कंपनियां और हमारी खाद्य कंपनियां विज्ञान के नाम पर अपने तथाकथित अनुमोदित रसायनों से हमारी दुनिया और हमारे शरीर को प्रदूषित करना जारी रखे हुए हैं। मैं अपने बेटे, ल्यूक ग्रेगरी क्रॉस्बी का परिचय कराना चाहूंगी, और वही प्रश्न पूछेगा।

Luke: नमस्कार, मेरा नाम ल्यूक ग्रेगरी क्रॉस्बी है। मैं बिंग क्रॉस्बी का परपोता हूँ। (वाह, नमस्कार।) मैं 13 साल का हूँ, और मैं पूरी ज़िंदगी वीगन रहा हूँ। (वाह!) मैं मार्शल आर्ट, शोटोकन का (जापानी कराटे) अध्ययन करता हूँ। और मुझे कभी भी टीका और कुछ नहीं लगा है। लेकिन जब मैं 18 महीने का था, तब मुझे एक ऐसे बच्चे से कॉक्सैकिविरस का संक्रमण हो गया, जिसे हाल ही में टीका लगाया गया था, और उसी से मुझे टाइप 1 मधुमेह हो गया। लेकिन मेरा सवाल यह है: वीगन होने से सभी मधुमेह रोगियों का रक्त शर्करा स्तर नियंत्रित रहता है - तो डॉक्टर मधुमेह रोगियों जैसे लोगों को रक्त शर्करा स्तर को नियंत्रित रखने के लिए वीगन आहार के बारे में क्यों नहीं बताते?

Master: सुंदर ल्यूक, मुझे बहुत खेद है। आपको टीकाकरण की आवश्यकता नहीं है, लेकिन टीकाकरण करवा चुके किसी अन्य व्यक्ति भी आपको मधुमेह की समस्या से संक्रमित कर सकती है। अब, आप सही कह रहे हैं, ल्यूक, मुझे लगता है कि डॉक्टरों को अपने सभी मरीजों को मधुमेह के इलाज के साथ-साथ आगे की रोकथाम के लिए वीगन होने के लाभकारी कारक के बारे में सूचित करना चाहिए। लेकिन शायद वे ऐसा नहीं करते हैं, या उनमें से कुछ करते हैं, या शायद उनमें से अधिकांश ऐसा नहीं करते हैं, मुझे ऐसा लगता है। शायद उन्हें ईसका पता नहीं है, ल्यूक। हो सकता है कि उन्हें वीगन आहार के बारे में पता न हो जो मधुमेह रोगियों सहाय करता है।

शायद जींस की तरह वीगनवाद अभी भी उतना फैशनेबल नहीं है। तो, हम क्या करते हैं, कि हम इसे अपनी वेबसाइट SupremeMasterTV.com पर डाल सकते हैं ताकि लोग इसे देख सकें। और आप स्वयं, या यहाँ मौजूद कोई भी व्यक्ति, या बाहर मौजूद कोई भी व्यक्ति, कृपया इसे अपनी वेबसाइट पर मधुमेह रोगियों के लिए जानकारी के रूप में डालें, ताकि उन्हें पता चले कि वे वीगन बनकर खुद को ठीक कर सकते हैं। ल्यूक, इतनी सुंदर जानकारी देने के लिए आपका धन्यवाद। और आप स्वयं भी खूबसूरत दिखते हैं। आपकी माँ को गर्व होगा।

Dr. Cousens: इस साल ही मेरी लिखी एक किताब प्रकाशित हुई है, जिसका नाम है "देयर इज अ क्यौर फोर डायबिटीज"। और हाँ, हम वीगनवाद की बात कर रहे हैं, लेकिन वास्तव में हम तेज़ गति से जीवित भोजन वाले वीगनवाद की बात कर रहे हैं, जिसमें हम 21 दिनों में इसे उलट देते हैं। (वाह!)

(क्या आप प्रकार 1 की बात कर रहे हैं?) प्रकार 2. टाइप 1 मधुमेह रोगियों में, आमतौर पर, इस आहार से इंसुलिन की आवश्यकता में कम से कम 75% की कमी देखी जाती है। इसलिए यह बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इंसुलिन में कई समस्याएं हैं। अब बस मजे की बात है, मैं यह बताना चाहता हूं कि गैब्रियल यहां 25 वर्षों से 99% से 100% जीवित भोजन पर निर्भर है। जब मैं एक अपराजित फुटबॉल टीम का मांसाहारी कप्तान था, तब मैं 70 पुश-अप्स कर सकता था। पांच साल पहले, 60 साल की उम्र में, मैंने 601 पुश-अप्स किए थे और पहले से कहीं ज्यादा लचीला। इसलिए, इस प्रकार के आहार के एंटी-एजिंग प्रभावों से कहीं अधिक प्रभावों के बारे में कुछ कहा जा सकता है। अब, मैं कुछ देर के लिए टीकाकरण के बारे में बात करना चाहता हूं। यह चेतना की संस्कृति का ही एक हिस्सा है। पोलियो का मुख्य कारण वास्तव में टीका ही रहा है - और यह बात उन लोगों ने भी स्वीकार की है जिन्होंने टीके का समर्थन किया था। (ओह!!!)

और वे यह बात फैलाते हैं कि हर किसी को टीका लगवाना होगा। सच तो यह है कि लोग एक-दूसरे से संक्रमण पकड़ सकते हैं, खासकर एसवी40 वायरस, मैं बहुत तकनीकी बातों में नहीं जाना चाहता, जो कि कैंसर पैदा करने वाला वायरस है। और फिर एक सुधार: आज मृत्यु का मुख्य कारण चिकित्साजनित दवा है, नंबर एक, नंबर तीन नहीं। कैरोलिन डीन ने इस विषय पर एक किताब लिखी है। इसलिए, हमें इस बात का ध्यान रखना होगा। लेकिन मुख्य बात, विवरण पर वापस आते हुए, मैं यह भी कहना चाहूंगा कि टीकाकरण से टाइप 1 मधुमेह होने की संभावना बढ़ जाती है - फिनलैंड और डेनमार्क में किए गए शोध के अनुसार - मुझे यह कहते हुए दुख हो रहा है, लगभग, 147% तक।

अब हमें कुछ सुधार देखने को मिल रहा है। हमारे पास टाइप 1 मधुमेह के चार या पांच ऐसे मामले हैं जो पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। और हमारी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म "सिंपली रॉ" में मधुमेह का उलटफेर दिखाया गया है - हमारी फिल्म में वास्तव में एक व्यक्ति ठीक हो गया है, जो अप्रत्याशित है, लेकिन हमारे पास चार या पांच ऐसे मामले हैं। हम इसके बारे में लगातार बात नहीं कर सकते - लेकिन टाइप 2 मधुमेह के मामले में, हम बात कर रहे हैं कि 95% लोग 21 दिनों में, शायद छह सप्ताह में, तीन महीनों में इसे उलट देते हैं। इसलिए, यह बहुत रोमांचक है क्योंकि हम इस तरीके से एंटी-एजिंग और एंटी-डायबिटिक जीन को सक्रिय कर रहे हैं। वीगनवाद अच्छा है, लेकिन ताजे फल और सब्जियां कहीं ज्यादा बेहतर है। यह सारी जानकारी ईस पुस्तक में हैं "देयर ईज अ क्यौर फॉर डायबिटीज"।

लेकिन बडी बात यह है, कि वीगनवाद मधुमेह को रोकने के मुख्य तरीकों में से एक है। मांसाहारी भोजन से मधुमेह की दर लगभग 3.8 से 4 गुना बढ़ जाती है। इसलिए हमें इसे ध्यान में रखना होगा। लेकिन यह एक बार फिर, मृत्यु-संस्कृति वाली जीवनशैली का ही एक लक्षण है, जैसा कि टीकाकरण भी है। और हम सभी उस चेतना को बदलने की बात कर रहे हैं जो कहती है, "अरे, हम जीवित ग्रह के साथ एक हैं।" हम चीजों को प्राकृतिक तरीके से करना शुरू कर देते हैं," या इससे भी बेहतर, हम इसे हैं कहते, "हम परमज्ञान के विरुद्ध अपराध करना बंद कर देते हैं।" और वीगनवाद एक ऐसी जीवनशैली है जिसमें हम परमज्ञान के विरुद्ध ऐसे अपराध नहीं कर रहे हैं जो वैश्विक तापक्रम वृद्धि का कारण बनते हैं और वास्तव में ग्रह पर भारी मात्रा में दीर्घकालिक बीमारियों का कारण बनते हैं। यह प्रश्न पूछने के लिए धन्यवाद।

(और इस तरह के रोचक प्रश्न और कुछ रोचक (धन्यवाद।) उत्तर के लिए (बहुत-बहुत धन्यवाद।) हमारे पास दर्शकों की ओर से एक आखिरी प्रश्न है, और यह प्रश्न लांस वेबस्टर द्वारा पूछा जाएगा।

Lance Webster: धन्यवाद, यहीं पर। मैं लांस वेबस्टर हूं, अर्थ कम्युनिकेशंस ऑफिस का प्रशासक। 1990 के दशक की शुरुआत से लेकर कुछ साल पहले तक, हमने पर्यावरण संबंधी मुद्दों पर सार्वजनिक सेवा संदेशों की एक श्रृंखला तैयार की, जिसे दुनिया भर में एक अरब से अधिक लोगों ने देखा है, और यह संदेश संयुक्त राष्ट्र की अधिकांश प्रमुख भाषाओं में उपलब्ध थे। और मेरा सवाल यह है: यदि हम अधिक सामग्री तैयार करें, या यदि मीडिया सामान्य तौर पर किसी विशेष क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित करे, तो मैं तीनों पैनलिस्टों से संक्षेप में यह पूछना चाहूंगा कि आप मीडिया के ध्यान के लिए क्या सुझाव देंगे? यह सरकारी मुद्दे हो सकते हैं, तकनीकी मुद्दे हो सकते हैं, ये आर्थिक मुद्दे हो सकते हैं या आध्यात्मिक मुद्दे हो सकते हैं, या कोई संयोजन हो सकता है। आपमें से, प्रत्येक व्यक्ति, संक्षेप में बता सकते हैं, कि दुनिया में जिस तरह का बदलाव हम देखना चाहते हैं, उन्हें लाने के लिए मीडिया को किस दिशा में जाना चाहिए?

Dr. Cousens: ठीक है। तो, सबसे पहले हम जिस चीज़ के साथ प्रयोग करना चाहते हैं - और यह वास्तव में जॉन की कही बात से शुरू होता है - एक और माध्यम है, और वह माध्यम हमारे डीएनए की हमारी अपनी आवृत्ति है। यह डीएनए इंटरनेट है। और जब हम सचेत होते हैं, तो हम चेतना के एक स्तर, एक गहरी वास्तविकता के होलोग्राफिक अनुभव का संचार कर रहे होते हैं। तो, जब हम अपने भीतर शांति का एक होलोग्राम जैसा अनुभव पैदा करते हैं, तो वह पूरी दुनिया में फैल जाता है। यह वास्तव में सूर्य के धब्बों की मात्रा को भी प्रभावित करता है। जब लोग प्रत्येक विषुव और संक्रांति पर ध्यान करते हैं, तो वास्तव में जो होता है वह यह है कि सूर्य के धब्बे 36% तक कम हो जाते हैं। इसलिए यह न सोचें कि हमारे पास सबसे शक्तिशाली मीडिया है। यह हमारे अंदर मौजूद है, और यह हमारे डीएनए की एक आवृत्ति है। यह हमारी चेतना की अवस्था से उत्पन्न होती है, और हमारे हृदय और मन के एक हो जाने से आता है। तो यही है वह सर्वोत्कृष्ट मीडिया।

मीडिया का निर्माण करने वाले लोगों की चेतना को बदलने की जरूरत है। और जब हमारे पास जॉन राट्ज़ जैसे लोग होते हैं, जो काफी समय से इस तरह के रहे हैं, तो यह भव्य है। और हमें मीडिया में ऐसे और अधिक लोगों की आवश्यकता है जो जागरूकता के साथ काम करें और उस जागरूकता को बनाए रखें। क्योंकि सच्चाई यह है, कि बहुत से लोग हैं - और जॉन राट्ज़ के काम ने यही दिखाया है - जो गहरी अंतर्दृष्टि प्राप्त करना चाहते हैं। लेकिन आर्थिक जरूरतों के कारण, जिसका अर्थ है कुछ लोगों के लिए धन और अधिकांश लोगों के लिए अस्वस्थता, वे उस सच्चाई को बाहर नहीं आने दे रहे हैं।

लेकिन अगर हमारे पास आध्यात्मिक रूप से प्रेरित, ईश्वरीय प्रेरणा से प्रेरित मीडिया है, तो वे फिर भी ऐसा करेंगे क्योंकि वे उस सत्य को हर स्तर पर संप्रेषित करने में सक्षम होंगे। इसलिए, किसी विशेष विषय से परे, सत्य को चेतना के स्तर पर संप्रेषित किया जाएगा, चाहे हम किसी भी विषय पर बात कर रहे हों।

Photo Caption: "पृथ्वी पर जीवन को बचाने के लिए सभी को स्थिरता के स्रोत के साथ मिलकर काम करना चाहिए"

फोटो डाउनलोड करें   

और देखें
सभी भाग (17/18)
1
ज्ञान की बातें
2026-04-13
2632 दृष्टिकोण
2
ज्ञान की बातें
2026-04-14
2533 दृष्टिकोण
3
ज्ञान की बातें
2026-04-15
2443 दृष्टिकोण
4
ज्ञान की बातें
2026-04-16
2553 दृष्टिकोण
5
ज्ञान की बातें
2026-04-17
2517 दृष्टिकोण
6
ज्ञान की बातें
2026-04-18
2485 दृष्टिकोण
7
ज्ञान की बातें
2026-04-20
2451 दृष्टिकोण
8
ज्ञान की बातें
2026-04-21
2362 दृष्टिकोण
9
ज्ञान की बातें
2026-04-22
2381 दृष्टिकोण
10
ज्ञान की बातें
2026-04-23
2464 दृष्टिकोण
11
ज्ञान की बातें
2026-04-24
2645 दृष्टिकोण
12
ज्ञान की बातें
2026-04-25
2574 दृष्टिकोण
13
ज्ञान की बातें
2026-04-27
2380 दृष्टिकोण
14
ज्ञान की बातें
2026-04-28
2204 दृष्टिकोण
15
ज्ञान की बातें
2026-04-29
2061 दृष्टिकोण
16
ज्ञान की बातें
2026-04-30
1685 दृष्टिकोण
17
ज्ञान की बातें
2026-05-01
1801 दृष्टिकोण
18
ज्ञान की बातें
2026-05-02
2202 दृष्टिकोण
और देखें
नवीनतम वीडियो
3:38

GLOBAL DISASTERS, MARCH 2026

587 दृष्टिकोण
शॉर्ट्स
2026-05-14
587 दृष्टिकोण
6:55

No-Pain and Have-Pain Foods, Part 23

620 दृष्टिकोण
शॉर्ट्स
2026-05-14
620 दृष्टिकोण
उल्लेखनीय समाचार
2026-05-13
1430 दृष्टिकोण
38:01

उल्लेखनीय समाचार

630 दृष्टिकोण
उल्लेखनीय समाचार
2026-05-13
630 दृष्टिकोण
स्वस्थ जीवन
2026-05-13
780 दृष्टिकोण
मास्टर और शिष्यों के बीच
2026-05-13
2326 दृष्टिकोण
4:45

No-Pain and Have-Pain Foods, Part 22

1051 दृष्टिकोण
शॉर्ट्स
2026-05-13
1051 दृष्टिकोण
3:59
उल्लेखनीय समाचार
2026-05-12
1594 दृष्टिकोण
साँझा करें
साँझा करें
एम्बेड
इस समय शुरू करें
डाउनलोड
मोबाइल
मोबाइल
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
मोबाइल ब्राउज़र में देखें
GO
GO
ऐप
QR कोड स्कैन करें, या डाउनलोड करने के लिए सही फोन सिस्टम चुनें
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
Prompt
OK
डाउनलोड