विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास चीन के जिया-ली से मंदारिन चीनी भाषा में, एक दिल की बात है, जिसमें कई भाषाओं में उपशीर्षक हैं:प्रिय गुरुवर, इस बार बेलेम में आयोजित COP30 में भाग लेने के दौरान, हमें कई इंद्रधनुष देखने को मिले। बेलेम एक दूरस्थ उष्णकटिबंधीय वर्षावन क्षेत्र में स्थित है, जहाँ किराये के आवास की कमी है। हमने कम समय में एक किफायती और सुंदर नवनिर्मित घर किराए पर लेने में कामयाबी हासिल की, और वहां से एक निःशुल्क COP बस गुजरती थी, जिसने काम के लिए ब्लू ज़ोन तक हमारी दैनिक परिवहन की समस्या को आसानी से हल कर दिया।पहली शाम को हमारे घर के ऊपर एक इंद्रधनुष दिखाई दिया, और मैंने इस खूबसूरत पल को कैमरे में कैद कर एक तस्वीर खींच ली। इसके अतिरिक्त, हमारे दूसरी मंजिल के कमरे में इंद्रधनुष के गुच्छे दिखाई दिए - ऊर्ध्वाधर, क्षैतिज पट्टियाँ और डॉटेड पैटर्न - जो दीवार, फर्श और दरवाजे पर चमक रहे थे, जीवंत और रंगीन। पहली मंजिल पर स्थित रसोई में जेलीफिश के आकार के इंद्रधनुष भी बने हुए थे। यह सचमुच कहा जा सकता है कि पूरा घर इंद्रधनुषों से भर गया था, जिससे हमें खुशी मिली। सम्मेलन समाप्त होने के बाद, हम सूर्यास्त देखने के लिए पास के अटलांटिक तट पर गए। इंतजार करते-करते आसमान में एक और मनमोहक इंद्रधनुष दिखाई दिया। मैंने अपने साथियों को बुलाया ताकि हम सब मिलकर इसका आनंद ले सकें, और हमने बारी-बारी से इंद्रधनुष के साथ तस्वीरें लीं। मैं प्रार्थना करती हूं कि तीन परम शक्तिशाली ईश्वर ब्राजील को आशीर्वाद दें और इस COP30 में हमारे काम को सफल बनाएं! मैं प्रार्थना करती हूं कि सभी देशों के नेताएँ वीगन जीवन के महत्व को पहचानें और पृथ्वी को नुकसान पहुंचा रहे पर्यावरणीय और जलवायु संकटों को हल करने हेतु वीगन कानून को शीघ्रता से लागू करें।अक्टूबर की शुरुआत में, चीन-वियतनाम सीमा पर स्थित बान गियोक-डेटियन जलप्रपात पर इंद्रधनुषों का एक समूह भी दिखाई दिया। उस समय, औलक (वियतनाम) से भयंकर बाढ़ का पानी चीन के ग्वांग्शी प्रांत में चला गया था। कई झरने हिमखंडों की चोटियों के बीच से नीचे की ओर बह रहे थे। हालांकि पानी मिट्टी के मटमैले पीले रंग का था, लेकिन उससे उछलकर चांदी जैसी सफेद धुंध बन रही थी, जिससे एक शानदार दृश्य बन रहा था। अचानक, एक के बाद एक चार या पाँच इंद्रधनुष दिखाई दिए, मानो कि इंद्रधनुष की परियाँ वहाँ एकत्रित होने के लिए सहमत हो गई हों, चंचल नृत्य कर रही हों और चीन और औलक (वियतनाम) के बीच मित्रता के पुल बना रही हों। मेरे दिल में भावनाओं का सैलाब उमड़ आया। बाढ़ निर्दयी होती है, लेकिन लोग दयालु होते हैं; दोस्ती की कोई सीमा नहीं होती। गुआंग्शी ने चुपचाप अपने क्षेत्र में प्रवेश करने वाली बाढ़ के प्रभाव को सहन किया। गुआंग्शी के पूर्व मेयर गुओ-कियांग लिन का शुक्र है, जिन्होंने विरोध की परवाह किए बिना 100 ली (50,000 मीटर) लंबा तटबंध बनाने पर जोर दिया, जिसने इस भीषण बाढ़ के दौरान अमूल्य भूमिका निभाई। एक भीषण आपदा के समय जिम्मेदारी की नेक और न्यायसंगत भावना का प्रदर्शन करने हेतु मैं ग्वांग्शी की प्रशंसा करती हूं! इन इंद्रधनुषी पुलों को बनाने के लिए मैं इंद्रधनुषी परियों की आभारी हूं। मैं प्रार्थना करती हूं कि तीन परम शक्तिशाली सत्ताएँ चीन, औलक (वियतनाम) और दुनिया भर में फैली आपदाओं को समाप्त कर दें! मैं प्रार्थना करती हूं कि दुनिया भर के लोग जल्द से जल्द जागृत हों और वीगन दुनिया यथाशीघ्र अस्तित्व में आए! आदरपूर्वक, जिया-ली, चीन से आपकी शिष्यागुणग्राही जिया-ली, आपके हार्टलाइन के लिए धन्यवाद। गुरुवर आपको यह प्यारा सा संदेश भेजतें है:"धन्यवाद, उत्साहपूर्ण जिया-ली, एक अच्छी परमेश्वर की शिष्या होने और महत्वपूर्ण COP30 सम्मेलन में वीगन समाधान को फैलाने में मदद करने के लिए। इंद्रधनुष स्वर्ग का एक संकेत है जिसके द्वारा यह दर्शाया जाता है कि दुनिया में कई आशीर्वाद मौजूद हैं। सम्मेलन के दौरान आपकी समर्पित टीम पर ढेर सारी आशीषें बरसी थीं। जलवायु परिवर्तन के कारण हमारा ग्रह मनुष्यों और पशु-जनों दोनों के लिए रहने के लिए अयोग्य होने से पहले, हमें वीगन आहार अपनाने को प्रोत्साहित करने में यथासंभव प्रयास करना चाहिए। इस स्थिति से निकलने का यही एकमात्र रास्ता है। उम्मीद है कि मानवता को बहुत देर होने से पहले ही इस बात का एहसास हो जाए। स्वर्ग की दयालु कृपा से आपको और चीन के आध्यात्मिक रूप से जागरूक लोगों को शांति प्राप्त हो। मेरा प्रेम हमेशा आपके साथ है।"











