विवरण
और पढो
अंडे में जीवन, जन्म-मृत्यु का चक्र, जन्म-मृत्यु की शक्ति समाहित है। और, हमें कभी पता नहीं चलता कि अंडा उपजाऊ है या नहीं और हम अंडे के भ्रूण को खा सकते हैं। इसके अलावा, अंडे नकारात्मक ऊर्जा को भी आकर्षित करेंगे। यही कारण है कि कई जादूगर कभी-कभी भूत-प्रेत से ग्रस्त व्यक्ति से नकारात्मक, आविष्ट ऊर्जा को बाहर निकालने के लिए अंडों का प्रयोग करते हैं। आप वह जानते हैं। शायद आप जानते हैं। और कभी-कभी वे अदृश्य निम्न आत्माओं को खिलाने के लिए अंडे का उपयोग करते हैं ताकि वे उन पर हुक्म चला सकें और उन्हें बुरे काम करने के लिए कह सकें। इसलिए हम अपने शरीर के अंदर अंडा नहीं रखना चाहते, कहीं नकारात्मक ऊर्जा सीधे हमारी ओर ना आ जाए। यही कारण है कि हम अपने आहार से अंडे को बाहर रखते हैं। वीगन: अपने शरीर और मन को शुद्ध करना अधिक जानकारी के लिए कृपया देखें SupremeMasterTV.com/Be-Veg